भोपाल, 20 जून 2026: सीनियर डीसीएम श्री सौरभ कटारिया किसी नेता से कम नहीं है। भोपाल मंडल में रेलवे से संबंधित हर काम के लिए क्रेडिट लेने खड़े हो जाते हैं लेकिन काम ऐसे होते हैं कि, आप खुद बाल नोच लेंगे। बड़ा प्रचार किया जा रहा है कि NEET परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, लेकिन शेड्यूल देखिए यह ट्रेन परीक्षार्थियों को भोपाल तक लेकर तो आ गई, लेकिन वापस नहीं ले जाएगी।
NEET Special Train or a Practical Joke? It Will Bring Candidates to Bhopal but Not Take Them Back
NEET 2026 की परीक्षा 21 जून 2026 को होनी है। इसके लिए रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। यह ट्रेन आज 20 जून को शाम 7:00 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन पर आना थी। थोड़ा सा लेट हुई लेकिन आ गई है। इस ट्रेन के माध्यम से इंदौर, फतेहाबाद, बड़नगर, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी और शुजालपुर के उम्मीदवार भोपाल पहुंचे हैं। यदि चार-पांच घंटे लेट भी आती तो चलता क्योंकि परीक्षार्थियों को रात गुजारने के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ता। खैर जो भी है, रेलवे की स्पेशल ट्रेन मध्य प्रदेश के आठ रेलवे स्टेशनों से परीक्षार्थियों को लेकर भोपाल पहुंच गई है।
समस्या तो यह है कि, NEET परीक्षा के लिए चलाई जा रही है स्पेशल ट्रेन आज ही 40 मिनट बाद 7:40 बजे वापस रवाना हो जाएगी। मतलब परीक्षा शुरू होने के पहले ही ट्रेन वापस हो जाएगी। मतलब 21 जून को जब परीक्षा आई परीक्षा देकर बाहर निकलेंगे तो उनको वापस ले जाने के लिए कोई स्पेशल ट्रेन नहीं है। NEET परीक्षार्थियों के हित में भागीरथ जैसी तपस्या करके स्पेशल ट्रेन चलाने वाले सीनियर डीसीएम श्री सौरभ कटारिया ने ट्रेन का शेड्यूल फाइनल करते समय, इतना भी नहीं सोचा कि बच्चे वापस कैसे जाएंगे।

.webp)