MP WEATHER FORECAST - मानसून के बादल मूसलाधार बरसेंगे, 3 दिन में गांव-खेत सब, तालाब हो जाएंगे

Updesh Awasthee
भोपाल, 29 जून 2026:
राम-राम किसान भाइयों! आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा, इसकी जानकारी मौसम विभाग ने दे दी है। 30 जून से लेकर अगले कुछ दिनों तक सूबे के अलग-अलग जिलों में पानी और आंधी-तूफान का क्या हाल रहेगा, उसे जरा ध्यान से सुन लियो:

30 जून से 1 जुलाई मानसून का पूर्वानुमान: बढ़ेगा बारिश का जोर

महीने के आखिरी दिन यानी 30 जून को उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में भारी बारिश होने की पूरी संभावना है।
बैतूल में तो 30 जून से ही भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
1 जुलाई को सीहोर, नर्मदापुरम, और बैतूल में पानी और जोर पकड़ेगा, यहाँ भारी बारिश की चेतावनी है।
2 और 3 जुलाई: संभल के रहें, 'बहुत भारी' बारिश का अंदेशा है। 
इन दो दिनों में मौसम काफी कड़ा रह सकता है। 
नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में 'बहुत भारी बारिश' (Very Heavy Rainfall) होने का डर है। खेतों में पानी भरने की दिक्कत हो सकती है। यदि कोई इंतजाम कर सकते हो तो अभी कर लो।

भोपाल, रायसेन, सीहोर, जबलपुर और सागर जैसे इलाकों में भी इन दिनों अच्छी-खासी भारी बारिश हो सकती है।
हवा भी तेज चलेगी, कहीं-कहीं तो रफ्तार 50-60 किलोमीटर तक जा सकती है, इसलिए पेड़ों के नीचे खड़े न हों।

ग्वालियर-चंबल और उत्तर का इलाका:

ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना में 30 जून तक मौसम सूखा रह सकता है, लेकिन 1 जुलाई से यहाँ भी हल्की बारिश और बिजली कड़कना शुरू हो जाएगी।

किसान भाइयों के लिए जरूरी सलाह: 

लगभग हर जिले में बिजली चमकने और कड़कने (Thunderstorm and Lightning) की बात कही गई है। जब भी बादल गरजें, तो खुले खेत या ऊंचे पेड़ों के नीचे कतई न जाएं। बिजली के खंभों से भी दूर रहें। अपनी मेहनत की फसल और जान-माल की हिफाजत करें। राम-राम!

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!