MP SCHOOL SHIKSHA: 4 जिलों के DEO हटाए, सतना और देवास में भी प्रशासनिक परिवर्तन

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 19 जून 2026
: मध्य प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज चार जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी हटा दिए गए। इसके अलावा सतना और देवास में भी महत्वपूर्ण प्रशासनिक परिवर्तन किए गए हैं। यह संशोधित ट्रांसफर आर्डर मंजूषा विक्रांत राय उप सचिव स्कूल शिक्षा मंत्रालय द्वारा दिनांक 18 जून 2026 को साइन और 19 जून 2026 को जारी किया गया। 

MP School Shiksha: Major Transfer Move as Four District Education Officers Are Removed

स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा जारी संशोधित ट्रांसफर आर्डर में टोटल छह अधिकारियों के ट्रांसफर आर्डर में संशोधन किया गया है:- 
  • श्री आरडी मित्तल सहायक संचालक: प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी भिंड से प्रभारी सहायक संचालक, कार्यालय संयुक्त संचालक रीवा। 
  • श्री राम राज प्रसाद मिश्रा प्राचार्य उमावि: प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रीवा से मुक्त करके प्राचार्य शासकीय उमावि बैकुंठपुर जिला रीवा। 
  • श्रीमती शीला चौहान उपसंचालक: जिला शिक्षा अधिकारी बड़वानी से डाइट बड़वानी। 
  • श्रीमती टेरेसा मिंज सहायक संचालक: प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मंदसौर से विकासखंड शिक्षा अधिकारी भानपुरा मंदसौर। 
  • श्री सुधांशु द्विवेदी सहायक संचालक: अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक सतना से सहायक संचालक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी भिंड एवं जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार। 
  • श्री पंकज जाट सहायक संचालक: विकासखंड शिक्षा अधिकारी कन्नौज जिला देवास से सहायक संचालक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मंदसौर एवं जिला शिक्षा अधिकारी मंदसौर का अतिरिक्त प्रभार। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!