भोपाल, 15 जून 2026: दुनिया भर में स्ट्रीट लाइट की जरूरत रात में होती है। यदि कोई स्ट्रीट लाइट बंद हो तो इसका पता रात में ही चलता है। आधी रात के बाद स्ट्रीट लाइट की जरूरत ज्यादा पड़ जाती है क्योंकि ट्रैफिक बंद हो जाता है, लेकिन भोपाल में ऐसा कुछ हो जाए तो सहायता नहीं मिलेगी क्योंकि सिस्टम ही ऐसा बनाया गया है। रात में काम करने वाली स्ट्रीट लाइट का कंट्रोल रूम दिन में काम करेगा, रात में बंद रहेगा।
Bhopal Municipal Corporation creates strange system for street lights
Bhopal Municipal Corporation द्वारा आम जनता को सूचना दी गई है कि, वर्षा ऋतु में आपात स्थितियों से निपटने हेतु नगर पालिक निगम भोपाल ने यातायात पार्क स्थित फायर ब्रिगेड मुख्यालय में स्थापित किया मुख्य आपात नियंत्रण कक्ष, बिजली नियंत्रण कक्ष एवं समस्त जोन कार्यालयों में भी स्थापित किए जोन स्तरीय आपात नियंत्रण कक्ष। इसके साथ एक इमेज शेर की गई है जिसमें बताया गया है कि सार्वजनिक स्ट्रीट लाइट की शिकायत कंट्रोल रूम के कॉल सेंटर 0755- 2459991 पर की जा सकती है। यह कंट्रोल रूम मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के सहयोग से संचालित किया जा रहा है और सुबह 6:00 बजे से रात 12:00 बजे तक खुला रहेगा। इसका मतलब हुआ कि आधी रात 12:00 बजे के बाद सुबह 6:00 बजे तक बंद रहेगा।
Bhopal to Be Left in the Dark? Street Light Control Room Will Exist but Remain Non-Functional
मतलब यदि आधी रात के बाद कोई स्ट्रीट लाइट बंद हो जाती है, तो उसको दूसरे दिन सूर्योदय के बाद ही ठीक किया जाएगा। बारिश के मौसम में रात के समय अक्सर स्ट्रीट लाइट बंद हो जाती है। बारिश होने के कारण लोगों को स्ट्रीट लाइट की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। यह आपातकाल में राहत जैसी बात होती है लेकिन सिस्टम ऐसा बनाया गया है कि जब लोगों को स्ट्रीट लाइट की सबसे ज्यादा जरूरत होगी, तभी स्ट्रीट लाइट के पूरे सिस्टम को लावारिस छोड़ दिया जाएगा। यहां तक की कंट्रोल रूम में कोई फोन उठाकर शिकायत भी नहीं सुनेगा।
वर्षा ऋतु में आपात स्थितियों से निपटने हेतु नगर पालिक निगम भोपाल ने यातायात पार्क स्थित फायर ब्रिगेड मुख्यालय में स्थापित किया मुख्य आपात नियंत्रण कक्ष, बिजली नियंत्रण कक्ष एवं समस्त जोन कार्यालयों में भी स्थापित किए
— Bhopal Municipal Corporation (@BMCBhopal) June 15, 2026
जोन स्तरीय आपात नियंत्रण कक्ष I #BMCNews #Bhopal #CleanCity pic.twitter.com/JjTosVqMZJ

