भोपाल, 16 जून 2026: मध्य प्रदेश की राजधानी में विकास का काम लापरवाह और मक्कार लोग कर रहे हैं। NAHI के इंजीनियर अपना काम नहीं कर रहे। नतीजा ठेकेदार ने अप्रशिक्षित मजदूरों को कम पर लगा दिया। उन्होंने अयोध्या बायपास क्षेत्र में गैस की पाइपलाइन फोड़ दी। इलाके में लोगों की आंखों में जलन और बेचैनी होने लगी। बवाल मच गया लेकिन फिर भी कोई रिपेयरिंग नहीं हो पाई। शुक्र है एक सिक्योरिटी गार्ड, देवदूत बन कर आया, नहीं तो बड़ा हादसा होने वाला था।
NHAI लोगों की जान से खिलवाड़ कर रही है
दरअसल यहां पर National Highways Authority of India (NHAI) द्वारा 10 लेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। ठेकेदार कंपनी Shalimar Corporation Limited कितनी भी बड़ी हो लेकिन यहां पर जिन मजदूरों को काम में लगाया गया है, वह बिल्कुल भी प्रशिक्षित नहीं है। NAHI के इंजीनियर साइट विजिट पर आते तो है लेकिन साइट विजिट नहीं करते। हो ना तो पब्लिक की सुरक्षा का ध्यान रख रहे हैं और ना ही सुविधा का। खुदाई के दौरान अप्रशिक्षित और लापरवाह मजदूरों ने एप्पल चिल्ड्रन हॉस्पिटल के समीप थिंक गैस की पाइपलाइन फोड़ दी। इसके बाद फटी हुई पाइप लाइन को खुला छोड़ दिया। जिसके कारण उसमें से लगातार गैस का रिसाव होते चला गया और यह खतरनाक गैस इलाके की वातावरण में फैल गई।
प्राइवेट अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड ने जान बचाई
लोगों की आंखों में जलन होने लगी, वह बेचैनी महसूस कर रहे थे। भोपाल गैस कांड भले ही बहुत पुराना हो गया हो लेकिन इसका एक्सपीरियंस और यादें अभी भी ताजा है। लोगों में दहशत फैल गई। इतने सबके बावजूद ठेकेदार या सरकारी एजेंसी की तरफ से कोई नहीं आया। पुलिस की टीम आ गई और उसने ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया, काम बंद करवा दिया। जब पुलिस ने डंडा दिखाई तो फोड़ी गई गैस पाइपलाइन की मरम्मत का उपक्रम शुरू किया गया, लेकिन मौजूद मजदूरों को कुछ नहीं आता था। अस्पताल के गार्ड ने फायर एक्सटिंगुइशर के माध्यम से गैस लीक को रिपेयर किया। लोगों के अनुसार जहां ये गैस लीकेज हो रहा था उसके ठीक सामने बच्चों का हॉस्पिटल है। अगर समय रहते सतर्कता नहीं दिखाई जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
बारिश में बड़े हादसे हो सकते हैं
NAHI हो या फिर मध्य प्रदेश शासन, भोपाल की सड़कों पर चलने वाले डेवलपमेंट के काम की निगरानी के मामले में अधिकतम इंजीनियर लापरवाह साबित हो रहे हैं। जिस तरह से सड़कों की खुदाई करके उनको छोड़ दिया गया है, यह बात कंफर्म है की बारिश के मौसम में भोपाल में बहुत बड़े हादसे हो सकते हैं। भोपाल का यह विकास कार्य, सरकार के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

