IAS भव्या मित्तल कलेक्टर, प्राइवेट स्कूल का प्रचार कर रही हैं, अखबार में विज्ञापन छप रहे हैं

Updesh Awasthee
भोपाल, 16 जून 2026:
मध्य प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के पॉलिटिकल इंटरेस्ट और इंटरफेरेंस की खबरें तो आती रहती थी परंतु मध्य प्रदेश के आईएएस ऑफीसर्स सेलिब्रिटी की तरह एडवर्टाइजमेंट भी करने लगे हैं। IAS भव्या मित्तल (खरगोन कलेक्टर) ने एक प्राइवेट स्कूल का प्रचार किया है। इसके लिए अखबार में विज्ञापन छपा है। 

IAS Officer Bhavya Mittal Under Spotlight Over Alleged Promotion of Private School

दिनांक 11 जून 2026 को दैनिक भास्कर के खंडवा एडिशन में खरगोन टुकड़ी के फ्रंट पेज पर आधे पेज का एक विज्ञापन छपा है। यह एक प्राइवेट स्कूल का विज्ञापन है। इस विज्ञापन में लिखा हुआ है:-
नमस्कार, ----------- पब्लिक स्कूल के टीचर्स बहुत ही कोऑपरेटिव हैं और जो एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग बच्चों को यहां करने को मिलती है, जिससे बच्चों के सोशल, इमोशनल, मेंटल डेवलपमेंट और वेल बीइंग तो ठीक होता है साथ ही उनकी पढ़ाई भी इंप्रूव होती है। मैं यह कहना चाहूंगी कि मेरी बच्ची के लिए मुझे (SCHOOL NAME) पर पूरा भरोसा है।
श्रीमती भव्या मित्तल
कलेक्टर, खरगोन 

Why Is an IAS Officer Appearing in Private School Ads? Questions Raised Over Newspaper Campaign

इस बयान से स्पष्ट होता है कि, श्रीमती भव्या मित्तल की बिटिया इस स्कूल में पढ़ती हैं, इसलिए एक पैरेंट होने के नाते उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी होगी परंतु क्या इस तरह की प्रतिक्रिया को विज्ञापन में शामिल किया जा सकता है। क्या स्कूल ने उनकी प्रतिक्रिया को अपने विज्ञापन में शामिल करने से पहले उनकी अनुमति ली थी। यदि हां तो क्या, श्रीमती भव्या मित्तल जो एक पेरेंट्स से पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी और खरगोन की कलेक्टर है, प्राइवेट स्कूल का प्रचार कर रही है। यदि नहीं तो क्या इस विज्ञापन के प्रकाशित होने के बाद उन्होंने स्कूल के खिलाफ कोई एक्शन लिया है? 

उपरोक्त सभी सवालों का जवाब जानने के लिए हमने दोनों पक्षों से संपर्क किया। स्कूल की ओर से श्री वीके शर्मा ने फोन उठाया। उन्होंने स्वयं को स्कूल का एडमिनिस्ट्रेटर बताया और डायरेक्टर श्री आयुष महाजन से बात करवाने का आश्वासन दिया। समाचार के लिखे जाने तक श्री आयुष महाजन की ओर से प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई थी। खरगोन जिले की जनसंपर्क अधिकारी सुश्री जकिया रूही ने बताया कि इस विषय में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। श्रीमती भव्या मित्तल को प्रतिक्रिया के लिए व्हाट्सएप मैसेज किया। समाचार के लिखे जाने तक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई थी। यदि भविष्य में प्राप्त होती है तो यहीं पर अपडेट किया जाएगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!