Twisha Sharma Big Breaking, मुख्यमंत्री ने कहा हम सीबीआई जांच के लिए तैयार, डेड बॉडी दिल्ली भेजेंगे

Updesh Awasthee
भोपाल, 20 मई 2026:
ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आज मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ट्विशा शर्मा के परिवार जनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ट्विशा शर्मा मामले की निष्पक्ष जांच के लिए हर मदद करने को तैयार है। हम सीबीआई जांच के लिए भी तैयार हैं और यदि परिवार चाहता है तो हम ट्विशा शर्मा के शव को दिल्ली भेजने का प्रबंध भी करेंगे। 

Twisha Sharma Big Breaking: CM Says Government Ready for CBI Probe, Body to Be Sent to Delhi

मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका ट्विशा शर्मा के परिजनों ने 20 मई को मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट की। सीएम डॉ. यादव ने उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस प्रकरण में परिवार की पूरी सहायता करेगी। इस मामले में जांच के लिए सीबीआई को भी पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मृतका के दोबारा पोस्टमॉर्टम के संबंध में न्यायालय निर्णय करेगा, लेकिन परिजन यदि चाहते हैं तो पार्थिव शरीर को दिल्ली एम्स ले जाने के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 

ट्विशा शर्मा केस इन शॉर्ट
ट्विशा शर्मा के मायके वालों का कहना है कि उसकी हत्या की गई है। जबकि एम्स भोपाल में हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में आत्महत्या बताया गया है। भोपाल पुलिस की प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में भी घटनास्थल पर हत्या के लिए संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले। 
ट्विशा शर्मा की सास का कहना है कि ट्विशा शर्मा ड्रग एडिक्ट थी जबकि मेडिकल रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्विशा शर्मा के शरीर में किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का कोई अंश नहीं मिला। यहां तक की पुलिस इन्वेस्टिगेशन में भी पास पड़ोसियों ने ट्विशा शर्मा के ड्रग एडिक्ट होने की बात नहीं की, उल्टा इनकार किया। 

दोनों परिवार हाई प्रोफाइल हैं। ट्विशा शर्मा की भाई मेजर हैं। उनके साथ डिफेंस का बैकअप है। ट्विशा शर्मा की सास रिटायर्ड जज है और वर्तमान में उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष है। ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह, भोपाल के प्रसिद्ध क्रिमिनल लॉयर हैं। 

मुख्यमंत्री ने आज स्पष्ट कर दिया कि सरकार का इस मामले में किसी भी पक्ष की तरफ कोई झुकाव नहीं है। मध्य प्रदेश सरकार सीबीआई जांच के लिए तैयार है। इतना ही नहीं ट्विशा शर्मा की डेड बॉडी को सरकारी खर्चे पर भोपाल से दिल्ली एम्स भेजने के लिए भी तैयार है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!