भोपाल, 9 मई 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (Employees Selection Board) ने Nursing Officer & Sister Tutor Recruitment Test-2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका:
अभ्यर्थियों को लॉगिन करने के लिए निम्नलिखित विवरण भरने होंगे:
आवेदन संख्या (Application No.) - अधिकतम 13 अंक
जन्म तिथि (Date of Birth) - DD/MM/YYYY फॉर्मेट में
पासवर्ड - माता के नाम के पहले दो अक्षर + आधार नंबर के अंतिम 4 अंक
उदाहरण: माता का नाम: SANGEETA, आधार: ******1234 → SA1234
माता का नाम: S SHARMA, आधार: ******1234 → S 1234
माता का नाम: S. SHARMA, आधार: ******1234 → S.1234
माता का नाम: SMT SANGEETA, आधार: ******1234 → SM1234
माता का नाम: MRS. SANGEETA, आधार: ******1234 → MR1234
नोट: पासवर्ड उसी माता के नाम और आधार नंबर के अनुसार बनाना है जो ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में भरा गया था।मंडल ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसकी अच्छी तरह जांच कर लें और परीक्षा केंद्र, तिथि एवं समय की पुष्टि कर लें। परीक्षा संबंधी कोई भी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 1800-233-7899 या ईमेल complain.peb@mp.gov.in (mailto:complain.peb@mp.gov.in) पर संपर्क किया जा सकता है। फोन नंबर: 0755-2578801, 2578802 अभ्यर्थी तुरंत वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं। यह भर्ती परीक्षा स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सिंग पदों पर नियुक्ति के लिए महत्वपूर्ण है। परीक्षा में सफलता के लिए हमारी शुभकामनाएं।

.webp)