Astrological Research: 31 मई की प्लैनेट परेड का दुनिया पर क्या असर पड़ेगा, क्या शांति स्थापित हो पाएगी

Updesh Awasthee
ज्योतिष और धर्म न्यूज डेस्क, 29 मई 2026:
वैज्ञानिकों के अनुसार माइक्रो मून के साथ ब्लू मून दुर्लभ घटना है, लेकिन वैदिक ज्योतिष के अनुसार यह एक दिव्य घटना है, क्योंकि पूर्णिमा दिनांक 31 मई को जब चंद्रमा पृथ्वी से सबसे ज्यादा दूर होगा, तब मंगल, बृहस्पति, शुक्र और शनि ग्रह पृथ्वी के नजदीक होंगे, और यह पांचो ग्रह मिलकर पूरी दुनिया में उथल-पुथल मचा देंगे। 

Astrological Research: Will May 31 Planet Parade Bring Peace to the World?

अंतरिक्ष में होने वाली इस प्लैनेट परेड का किस व्यक्ति पर कैसा प्रभाव रहेगा, इसका निर्धारण तो जन्म कुंडली देखने के बाद ही किया जा सकता है परंतु कुछ फंडामेंटल्स बिल्कुल क्लियर हैं। एक बात बिल्कुल ठीक प्रकार से कहीं जा सकती है कि, आने वाले एक महीने में पृथ्वी के विभिन्न हिस्सों पर "बहुआयामी व्यक्तित्व" (Multi-faceted Personality) का प्रभाव दिखाई देगा। चलिए थोड़ा और डिटेल से अध्ययन करते हैं:- 
  • चंद्रमा और मंगल पृथ्वी पर कुछ मनुष्यों को साहसी बना देंगे, कुछ स्वतंत्र निर्णय लेंगे और कुछ लोग भावुक हो जाएंगे। कई लोगों की ऊर्जा में वृद्धि दिखाई देगी। और कुछ लोग आवेश में आकर निर्णय लेंगे। 
  • चंद्रमा और शनि के कारण पुनर्फु या विष योग का अंश पृथ्वी के प्राणियों को प्रभावित करेगा। इसके कारण पृथ्वी पर कुछ लोगों में गंभीरता और अनुशासन बढ़ेगा परंतु इसी योग के कारण कुछ लोगों में मानसिक तनाव, वैराग्य का भाव उत्पन्न हो जाएगा। कुछ लोग बिना वजह उदास रहेंगे और कुछ लोग अकेलापन महसूस करेंगे। 
  • शुक्र देव के कारण पृथ्वी पर क्रिएटिविटी और कलात्मकता में वृद्धि होगी। पर्यटन में वृद्धि होगी और हाई प्रोफाइल लाइफस्टाइल के लिए कुछ बहुत महंगा, लाइमलाइट में आ सकता है। 
  • बृहस्पति देव के कारण दुनिया के कई लोगों में नैतिकता, ज्ञान और सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा होगा। इसके कारण उनका समाज में सम्मान मिलेगा और वह कठिन समय में भी धैर्य बनाए रखने में सक्षम रहेंगे। 

उपरोक्त सभी गुण और परिस्थितियों मनुष्यों में सामान्य तौर पर पाई जाती है परंतु इस योग के कारण इसमें वृद्धि होगी और वृद्धि के कारण कुछ ऐसे काम होंगे जो इतिहास में दर्ज किए जाएंगे। यह एक ऐसी स्थिति है जब पृथ्वी पर मनुष्यों के भीतर शांति और संघर्ष की भावनाएं एक साथ बलवान होगी। कुछ लोग संघर्ष का रास्ता चुनेंगे और कुछ लोग शांति का। इस सबके बीच में लग्जरी लाइफ के नजारे भी दिखाई देंगे।
प्रस्तुति: श्यामला ज्योतिष पीठ, भोपाल

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!