VIDEO RGPV NEWS - फार्मेसी का सप्लीमेंट्री पेपर लीक, 1 घंटे पहले वायरल हो गया था

Updesh Awasthee
भोपाल, 7 अप्रैल 2026
: राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित फार्मेसी का सप्लीमेंट्री पेपर लीक होने का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि पेपर शुरू होने के 1 घंटे पहले यह वीडियो वायरल कर दिया गया था। मुद्दा मीडिया तक पहुंच गया तो जांच की बात होने लग गई। 

फार्मेसी का सप्लीमेंट्री पेपर लीक

राजीव गांधी यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित फार्मेसी का सप्लीमेंट्री का पेपर सोमवार दिनांक 6 अप्रैल 2026 को आयोजित किया गया था। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होनी थी, लेकिन पेपर कोड 8110 (हॉस्पिटल एंड क्लीनिकल फार्मेसी) के प्रश्न पत्र के फोटो सुबह 10 बजे से सोशल मीडिया और वॉट्सएप ग्रुप्स पर वायरल होने लगे। पॉलीटेक्निक विंग के सचिव प्रतीक मानके ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है और मंगलवार को कार्रवाई होगी। इस परीक्षा में प्रदेशभर से 901 छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद वायरल फोटो का मूल प्रश्न पत्र से मिलान किया गया, जो पूरी तरह सही पाए गए। 

ग्वालियर के आरएनएस कॉलेज के बाहर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छात्र पेपर का मिलान करते दिख रहे हैं। छात्र संगठनों ने आरोप लगाया कि परीक्षा केंद्र या प्रिंटिंग प्रेस की मिलीभगत के बिना ऐसा संभव नहीं है। चार दिन पहले भोपाल पॉलीटेक्निक कॉलेज में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। वहीं, हाल में बीटेक परीक्षाओं के दौरान परिसर के टॉयलेट्स में नकल की पर्चियां भी मिली थीं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!