भोपाल, 30 अप्रैल 2026: मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित सीएमसीएलडीपी के तहत बीएसडब्लु एवं एमएसडब्लु की पढ़ाई राज्य शासन उच्च शिक्षा -विभाग द्वारा संचालित पाठ्यक्रम और डिग्रीयां अन्य विश्वविद्यालय के समकक्ष है तो फिर छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं एवं छात्रवृतियों मे भेदभाव क्यों, इसी बात को लेकर विगत दिवस मंदसौर ब्लॉक के छात्रों की और से हस्ताक्षरीत मांग पत्र दुर्गेश चंदेल द्वारा प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नाम कलेक्टर को एक ज्ञापन के रूप मे आवेदन पत्र दिया गया।
Demand Raised for CMCLDP Scholarship for Graduate and Postgraduate Students in MP
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय सतना के सहयोग से युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम सीएमसीएलडीपी के तहत बीएसडब्लु (समाज कार्य स्नातक) और एमएसडब्लु (समाज कार्य स्नातकोत्तर) पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है। यह सीएमसीएलडीपी कार्यक्रम चलाया जा रहा है, लेकिन छात्रों को अपनी के दौरान छात्रवृति एवं डिग्री को लेकर भविष्य की चिंता है क्योकि महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय सतना द्वारा सीएमसीएलडीपी के तहत जारी बीएसडब्लु एवं एमएसडब्लु की डिग्रीयां शासकीय नोकरी मे अन्य विश्वविद्यालय के समकक्ष मान्य रहेगी या नही है, यह एक बड़ा संशय है। सीएमसीएलडीपी के तहत जारी इस तरह की डिग्रीयां किस काम आती है यह भी कोई अधिकृत जानकारी अप्राप्त है। सीएमसीएलडीपी कार्यक्रम के छात्रों मे छात्रवृति एवं अन्य सुविधाओं की मांग सामने आई है।
मंदसौर ब्लॉक के छात्रों ने मुख्यमंत्री से मांग की है की मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय के पत्र क्र.एफ 19-3/2018/38-2 भोपाल दिनांक 02/05/2018 के अनुसार नियमित पाठ्यक्रम के विद्यायार्थीयों के समतुल्य ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट में पंजीकृत बीएसडब्लु/एमएसडब्लु के सभी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा -विभाग सहित राज्य शासन द्वारा संचालित समस्त हितग्राही मूलक योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ देने का प्रस्ताव है। आदेश के पेरा 11 मे मंत्रि-परिषद से आदेश प्रार्थित है कि - सीएमसीएलडीपी के अंतर्गत ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट में पंजीकृत सभी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा -विभाग सहित राज्य शासन द्वारा संचालित समस्त हितग्राही मूलक योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ देने के लिए नियमित छात्रों के समतुल्य माना जाकर पात्र माना जाए। प्रत्येक योजना की शर्तें, प्रक्रिया एवं पात्रला समाजकार्य स्नातक (सामुदायिक नेतृत्व में विशेषज्ञता) के विद्यार्थियों पर भी यथावत लागू की जावे।
नियमित पाठ्यक्रम के विद्यार्थीयों के समतुल्य ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट में पंजीकृत बीएसडब्लु/एमएसडब्लु के सभी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा -विभाग से नियमानुसार छात्रवृति एवं आवास भत्ता तथा अन्य विभागों से टेबलेट व सभी सुविधाय दी जावे। छात्र दुर्गेश चंदेल, ओम बड़ोदिया, प्रदिप धाकड़, वासुदेव धनगर, हितेश पोरवाल, सुनिल गुप्ता, बंशी राठौर, ब्रज किशोर जाट, अनिल पाटीदार, शैलेन्द्र श्रीवास्तव सहित कई यात्राओं ने हस्ताक्षरीत मांग पत्र द्वारा प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नाम कलेक्टर को एक ज्ञापन के रूप मे दिया गया। रिपोर्ट: दुर्गेश चंदेल।

