MP BOARD कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के दूसरे राउंड का नोटिफिकेशन

Updesh Awasthee
भोपाल, 10 अप्रैल 2026
: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा आयोजित कक्षा 10 हाई स्कूल एवं कक्षा 12 हायर सेकेंडरी स्कूल की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित किए जाने से पहले दूसरे राउंड का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इसमें वह विद्यार्थी भाग ले सकते हैं जो किसी विषय में फेल हो गए हैं या फिर उनके नंबर काम आए हैं और वह दोबारा परीक्षा देकर अपनी श्रेणी सुधारना चाहते हैं। 

MP Board Exam Update: Second Round Notification Released for Class 10 and 12 Students

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा अब तक आयोजित होने वाली पूरक परीक्षा के स्थान पर अनुत्तीर्ण विषयों अथवा अंक सुधारने के लिए द्वितीय परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। द्वितीय परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए छात्र मुख्य परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही एम.पी. ऑनलाइन के कियोस्क पर अपनी मुख्य परीक्षा के परीक्षाफल के आधार पर द्वितीय परीक्षा के विषय, अनुक्रमांक (रोल नंबर) की जानकारी देकर शुल्क का नगद भुगतान कर परीक्षा आवेदन पत्र भर सकेंगे।

द्वितीय परीक्षा में छात्र को अनुत्तीर्ण विषयों का चयन अनिवार्य है परन्तु उत्तीर्ण विषयों का चयन स्वैच्छिक है।
द्वितीय परीक्षा की अंक सूची मुख्य परीक्षा की भांति जारी की जायेगी। मंडल द्वारा जारी अंक सूची का अधिभार सर्वमान्य है।

वर्ष 2026 की हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा दिनांक 07 मई 2026 से 19 मई 2026 तक एवं हायर सेकेण्डरी द्वितीय परीक्षा दिनांक 07 मई 2026 से 25 मई 2026 तक प्रातः 09:00 से 12:00 बजे तक निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी।

अंतिम तिथि 
2026 की हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी द्वितीय परीक्षा के लिए एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने की दिनांक से 07 दिवस की अवधि में परीक्षा आवेदन-पत्र भरे जा सकेंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!