पलासिया इंदौर से दो मासूम बच्चों का अपहरण, 16 वर्षीय युवती ले गई, 15-15 लाख फिरौती मांगी

Updesh Awasthee
इंदौर, 24 अप्रैल 2026
: बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। लगभग 16 साल की एक युवती ने अकेले ही दो बच्चों को किडनैप कर लिया। सीसीटीवी में वह दोनों बच्चों को हाथ पकड़ कर ले जाते हुए दिखाई दे रही है। पुलिस ने उसका फोटो भी जारी कर दिया है। 

Indore Kidnapping Case: Two Children Abducted from Palasia, Teen Girl Involved

किडनैप हुए दोनों बच्चों की उम्र 10-11 साल है। लड़की ने वीडियो कॉल करके 15-15 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। इसके बाद से मोबाइल ऑफ आ रहा है। पलासिया इंदौर का पॉश इलाका है। ग्रेटर तिरुपति नगर के गार्डन में शाम 7:30 बजे खेल रहे नैतिक (10) पिता सन्नी सोनकर और सम्राट (11) पिता अजय जयदेव को एक युवती बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई। वारदात के एक घंटे बाद युवती ने नैतिक की मां पूजा को वाट्सएप कॉल कर 15 लाख रुपए की मांग की और धमकी दी कि ‘पैसे नहीं मिले तो शहर छोड़कर निकल जाऊंगी।’

रात 2:00 बजे आई राहत की खबर

पुलिस ने रात करीब 2 बजे बच्चों को राजेंद्र नगर के दत्त नगर से बरामद कर लिया। मामले में दो युवती व दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक युवक बच्चों के घर के आसपास ही रहता है।

सीसीटीवी में पैदल जाती दिखी थी नैतिक के चाचा राहुल ने बताया कि बच्चे गार्डन के पास खेल रहे थे, तभी गायब हो गए। पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो उसमें युवती दोनों मासूमों को पैदल ले जाती नजर आ रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ दूर पैदल चलने के बाद उसने एक टैक्सी की और बच्चों को लेकर चली गई। पुलिस ने युवती की मोबाइल लोकेशन के आधार पर एक मल्टी में दबिश भी दी थी।

तोते व बिल्ली दिलाने का दिया लालच युवती पिछले तीन दिनों से लगातार गार्डन आ रही थी और बच्चों से मेलजोल बढ़ा रही थी। वह कभी उन्हें मिट्ठू (तोता) दिखाने तो कभी बिल्ली दिलाने का झांसा देती थी। राहुल के मुताबिक, उसका बेटा ध्रुव भी युवती के निशाने पर था, लेकिन घटना वाले दिन वह गार्डन नहीं गया, जिससे बच गया। अपहृत नैतिक के पिता जूस का ठेला लगाते हैं, जबकि सम्राट के पिता ढोलक बजाते हैं और मां उर्मिला घरेलू काम करती हैं।

परिजन ने थाने पर किया हंगामा देर रात तक आरोपी महिला लगातार व्हाट्सएप कॉल कर फिरौती के लिए दबाव बनाती रही। कार्रवाई की धीमी रफ्तार देख परिजन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। पुलिस फुटेज के आधार पर तलाश कर रही थी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपियों को खोज निकाला। देर रात तक आरोपियों से पूछताछ चलती रही। आरोपी राजस्थान के रहने वाले बताए गए हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!