मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सभी कलेक्टरों को निर्देश: आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का त्वरित आकलन कराएं

Updesh Awasthee
भोपाल, 5 अप्रैल 2026
: मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के संबंध में कहा है कि किसान भाई चिंता न करें, संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार किसानों के साथ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला कलेक्टर्स को मौसम के असमय बदलाव से हुए नुकसान का त्वरित आकलन करने के निर्देश दिए हैं। 

CM Dr Mohan Yadav Directs Collectors to Assess Storm, Rain and Hail Damage Quickly

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के प्रभावित क्षेत्रों में हुई हानि के लिए तत्काल सहायता और राहत उपलब्ध कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि गत दिवस ग्वालियर-चंबल संभाग के विभिन्न जिलों तथा राजगढ़, रायसेन, बैतूल आदि जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मध्य प्रदेश के कितने जिले प्रभावित 

बैतूल: ओले 20-25 मिनट तक गिरे, गेहूं-चना-मक्का-तरकारी बर्बाद; घोड़ाडोंगरी-मुलताई क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित। 
विदिशा: 40+ गांवों में गेहूं की फसलें जमीन पर बिछ गईं। 
धार: ओले और तेज हवा से मक्का-गेहूं को नुकसान (मानावर-बाग क्षेत्र)। 
ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, दतिया: ओलावृष्टि से फसलें पूरी तरह या आंशिक बर्बाद। 
अन्य: सीहोर, अशोकनगर, सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, कटनी, जबलपुर, बालाघाट, सतना, मैहर, रीवा, रायसेन, भिंड, बरबानी आदि में भी बारिश-आंधी से नुकसान की रिपोर्ट। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!