भोपाल, 30 अप्रैल 2026: कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के 05 मई 2026 को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन तहसील कार्यालय बैरसिया में प्रातः 10:00 बजे किया जाएगा। जनसुनवाई में कलेक्टर श्री मिश्रा स्वयं उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का समाधान करेंगे।
Bhopal Collector’s Next Jan Sunwai to Be Held in Berasia; Date and Time Announced
जारी आदेश के अनुसार समस्त जिला अधिकारियों को जनसुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बैरसिया क्षेत्र से संबंधित लंबित जन-शिकायतों के निराकरण से जुड़ी अद्यतन जानकारी साथ लाना सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि मौके पर ही शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जा सके।
निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित होने वाली नियमित जनसुनवाई पूर्ववत जारी रहेगी। संबंधित विभागों नगर निगम भोपाल, खाद्य विभाग, एम.पी.ई.बी. एवं जिला शिक्षा अधिकारी को अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
समाचार क्रमांक/369/096, रिपोर्ट: विजय/अरुण शर्मा।

.webp)