भोपाल, 31 मार्च 2026: सिद्धार्थ इंडेन गैस एजेंसी के दो वाहनों की जिला प्रशासन की टीम द्वारा जांच की गई। टोटल 92 रसोई गैस सिलेंडरों की जांच की गई जिसमें से 76 सिलेंडरों में LPG गैस निर्धारित से कम मात्रा में पाई गई। कुछ सिलेंडर ऐसे थे जिनमें 3 किलो तक गैस काम मिला है। यानी की 918 की सिलेंडर में ₹700 की गैस मिली है, ₹200 की गैस चोरी कर ली गई थी। यह उल्लेख करना उचित होगा की एजेंसी संचालक के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज हो चुका है। यहां क्लिक करके अगस्त 2023 में हुई कार्रवाई की न्यूज़ पढ़ सकते हैं।
बैरागढ़ चीचली में 42 में से 31 सिलेंडरों में 3 किलो तक गैस कम पाई गई
भोपाल के कोलार स्थित बैरागढ़ चीचली में सिद्धार्थ इंडेन गैस एजेंसी के वाहन चालक के घर के बाहर जांच में कम तौल के सिलेंडर पकड़े गए हैं। नापतौल विभाग में सूचना प्राप्त होने पर विभाग के निरीक्षक गोविंद प्रसाद रायकवार एवं अर्पित जैन द्वारा दोपहर 1 बजे बैरागढ़ चीचली कोलार स्थल पर पहुंचकर सिद्धार्थ गैस एजेंसी के वाहन चालक राजू मेवाड़ा के निवास के बाहर गैस एजेंसी के वाहन में से 42 सिलेंडर की जांच की गई। सब सील पैक पाए गए इस जांच में लगभग 3 घंटे का समय दल को लगा जिसमें 42 सिलेंडरों में गैस की मात्रा की जांच की गई। जिसमें से 31 सिलेंडरों में 3 किलो तक गैस कम पाई गई। 918 रुपए का घरेलू गैस सिलेंडर आ रहा है 3 किलो गैस कम यानि ₹200 तक का नुकसान उपभोक्ता को हो जाता है।
दूसरे वाहन में 50 में से 45 सिलेंडर में गैस कम पाई गई
खाद्य विभाग भोपाल द्वारा घरेलू गैस का अवैध भंडारण और गैस का अंतरण पर बड़ी कार्रवाई। चंद्रभान सिंह जादौन जिला आपूर्ति नियंत्रक भोपाल के नेतृत्व में खाद्य विभाग के अधिकारी संदीप भार्गव सहायक आपूर्ति अधिकारी , सुनील वर्मा, तृणाल जांभोकर और वसुंधरा पेंड्रो कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा बैरागढ़ चिचली कोलार रोड में अवैध गैस सिलेडर रीफिलिंग पॉइंट और अवैध गैस सिलेंडर के भंडारण के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई और भारी मात्र में गैस सिलेंडर जप्त किए गए हैं।
बैरागढ़ चिचली के रवि मेवाड के मकान में इंडेन कंपनी के गैस सिलेंडर वाहन अवैध खड़ा पाया गया, यह वाहन दो दिवस से भरकर खड़ा हुआ था। वाहन के चालक राजू मेवाड़ के द्वारा बताया गया कि उनके जीजाजी रवि मेवाड़ा सिद्धार्थ इंडेन गैस एजेंसी औरा मॉल के वाहन चालक और डिलीवरी मैन है। मौके पर वाहन में 50 नग गैस सिलेंडर लोड पाए गए जिसके विरुद्ध 10 बिल उपलब्ध किए गए। वाहन में लोड सिलेंडर का तौल नाप तौल विभाग भोपाल के अधिकारियों द्वारा किया गया जिसमे से 45 गैस सिलेंडर में मानक वजन 14.2KG गैस न होकर 2 से 3 किलो ग्राम गैस कम पाई गई मौके पर 8 गैस सिलेंडर की कंपनी सील और प्लास्टिक की कैप नहीं पाई गई और गैस भंडारित पाई गई।
45 गैस सिलेंडर में गैस कम और वाहन अवैध स्थान पर खड़ा होने के कारण मौके से खाद्य विभाग द्वारा 19 सिलेंडर और नाप तौल विभाग द्वारा 39 घरेलू गैस सिलेंडर और टाटा ace लोडिंग ऑटो मौके से जप्त किया गया।

.webp)