अतिथि शिक्षकों के भोपाल आंदोलन में रायसेन से 600 से ज्यादा प्रदर्शनकारी आएंगे: रामलखन लोधी

Updesh Awasthee
रायसेन, 26 मार्च 2026
: आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राम लखन लोधी ने दावा किया है कि भोपाल में होने वाले अतिथि शिक्षकों के आंदोलन में रायसेन से 600 से ज्यादा प्रदर्शनकारी शामिल होंगे। 

सिंधिया और शिवराज दोनों ने हमारा फायदा उठाया

आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश सदस्य एवं रायसेन जिला अध्यक्ष रामलखन लोधी ने जानकारी देते हुए बताया है कि हम एक मंच एक परिवार के बैनर तले सभी संगठनों जिनमें आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ, अतिथि शिक्षक समन्वय समिति, बीएमएस समर्थित अतिथि शिक्षक संघ, संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश भर के 70 हजार अतिथि शिक्षक सरकार की वादाखिलाफी के विरोध मे 29- 30 मार्च को भोपाल में ऐतिहासिक शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। श्री रामलखन लोधी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अतिथि शिक्षकों के हित में गुरुजियों की तरह नीति बनाने, सीधी भर्ती में बोनस अंक देने तथा वार्षिक अनुबंध के माध्यम से भविष्य सुरक्षित करने की घोषणा की गई थी, किंतु आज तक इन घोषणाओं पर कोई ठोस कार्यवाही कर आदेश जारी नहीं किए गए जिससे अतिथि शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा भी अतिथि शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित करने का आश्वासन दिया गया था। 

जिला मीडिया प्रभारी अजय रघुवंशी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में भी प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद वादों का क्रियान्वयन ना होने से अतिथि शिक्षक अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। इसीलिए शासन प्रशासन को अनुभव एवं वरिष्ठता के आधार पर अतिथि शिक्षको को नियमित कर नीति बनानी चाहिए।संगठन के प्रदेश पदाधिकारी केसी पवार, बी एम खान ने कहां है कि सभी अतिथि शिक्षक एक जुट होकर सरकार की वादा खिलाफी का विरोध करेंगे और अपने अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे उन्होंने सभी ब्लॉक एवं जिला स्तर की पदाधिकारी से अपील की है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में बैठके आयोजित कर अधिक से अधिक अधिक शिक्षकों को भोपाल पहुंचने के लिए प्रेरित करें। यह आंदोलन अतिथि शिक्षकों के अधिकार और भविष्य की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है लिए।

600+ from Raisen to Join Bhopal Protest: Ramlakhan Lodhi

इसी तारतम्य में रायसेन जिले के अतिथि शिक्षकों की ऑनलाइन मीटिंग में हुई, जिसमें चर्चा के मुख्य बिंदु:
1. सभी संगठनों के जिला, ब्लॉक एवं संकुल पदाधिकारी आंदोलन के लिए रायसेन जिले से अधिक से अधिक अतिथि शिक्षकों को ले जाने का प्रयास करेंगे।
2. कोई दबाव नहीं, बल्कि स्वयं के प्रयास से अतिथि शिक्षकों को बुलाने का आग्रह करेंगे। एक व्यक्ति कम से कम 5 लोगों से संपर्क करेगा।
3. ग्राउंड पर काम शुरू, रायसेन जिले के हर अतिथि शिक्षक से संपर्क करने का लक्ष्य।शत प्रतिशत अतिथि शिक्षकों की उपस्थिति का प्रयास।
4. सभी संगठन एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे अतिथियों में आत्मविश्वास बढ़ा है।

मीटिंग में उपस्थित रामलखन लोधी, अजय रघुवंशी, गोविन्द सिंह राजपूत,सचिन रघुवंशी, मोलू मेहरा, रामेश्वर रघुवंशी,हेमंत नामदेव,अमित यादव,रवि गौर,मनोहर शर्मा,सुरेश पाल,मनीष ठाकुर,हरि शिल्पी,विपिन चौहान,रोहित चौहान, रीतेश सर, राकेश रघुवंशी, पुरुषोत्तम साहू, प्रदीप लोधी, सुनील विश्वकर्मा, रामकृष्ण अहिरवार, प्रशांत रघुवंशी, अंशु दुबे, लाल जी राम लोधी,संतोष साहू,अरुण भार्गव,उमर खान,कुमुद भार्गव, बी एल सूर्यवंशी,विनीत कुमार भार्गव,बलराम राय,रिहाना कुरेशी,लक्ष्मी पांडे,दिनेश ठाकुर,रामबाबू विश्वकर्मा,आशीष शिल्पी,बलजिंदर कौर,कमलेश मालवीय,प्रदीप ठाकुर,देवेंद्र सिंह राजपूत,हेमेंद्र महोबिया,काशीराम अहिरवार,भूपेंद्र,निर्मल लोधी,राजेंद्र राजपूत,राम ठाकुर,अर्जुन सिंह,शुभम चौहान,आशीष रजक,कमला नामदेव,पूजा साहू,राजन शिल्पी,बीना भार्गव,आलोक तिवारी,मोनू साहू,पूजा साहू,गंगदीव,राजकुमार लोधी,अनुज शर्मा,सुमित भार्गव,अनिकेत रावत,रामेश्वर लोधी,चंदन सर,अभिषेक ठाकुर,तृप्ति सोनी,सोमेष उपाध्याय,संजय भार्गव,संजीव पाराशर,राजपाल पटेल,शिवराज गुर्जर,दीपक,आरती जाटव,राजेश धाकड़,हर्ष त्रिपाठी,संतोष पंथी,संदीप,रश्मि राय,के एस अहिरवार,आदित्य साहू,महेश लोधी सहित सैकड़ों अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे।

सभी ने एक स्वर में कहा कि रायसेन जिले से एक-एक अतिथि शिक्षक को भोपाल लेकर पहुंचेंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!