भोपाल के होटल में, पुणे से आए युवक को शाजापुर की नर्स ने ब्लेड से काटा, कांच का ग्लास फेंक कर मारा

Updesh Awasthee
भोपाल, 9 मार्च 2026
: भोपाल के पिपलानी थाने में एक ऐसा मामला दर्ज हुआ है जो सामान्य सामाजिक मान्यताओं से बिल्कुल अलग है। युवक पुणे से और युवती शाजापुर से आई थी। दोनों होटल में रुके थे। युवती ने आधी रात के बाद युवक को ब्लेड से काट डाला। वह भाग तो कांच का ग्लास फेंक कर मारा। डंडा मार कर सिर फोड़ दिया। वह भाग कर अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर की इनफार्मेशन पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। युवक ने पुलिस को कई वीडियो दिए हैं, जिसमें युवती उसके साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए दिखाई दे रही है। 

Pune Youth Attacked in Bhopal Hotel, Shajapur Nurse Under Police Scanner

युवक पुणे में, मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता है। पुलिस ने कंफर्म नहीं किया लेकिन शायद भोपाल या आसपास का ही रहने वाला होगा। युवती शाजापुर के सरकारी अस्पताल में नर्स है। दोनों भोपाल के आनंद नगर में स्थित एक होटल में रुके थे। युवक के आने से पहले ही युवती ने होटल में खाना ऑर्डर कर दिया था। युवक ने बताया कि वह खाना नहीं खाएगा क्योंकि घर से खा कर आया है। बस इसी बात पर झगड़ा शुरू हो गया। आधी रात तक झगड़ा चलता रहा फिर युवक हो गया। थोड़ी देर बाद नींद खुली तो देखा कि युवती उसके सीने पर बैठी हुई है। उसके हाथ में ब्लेड है। जैसे ही युवा ने उसको हटाने की कोशिश की, उसने ब्लेड मार दिया, जो पेट में लगा और तेज खून निकलने लगा। वह भाग तो युवती ने कांच का ग्लास फेंक कर मारा। उसके सिर पर डंडा मार दिया। इसके कारण सिर में से खून निकलने लगा। युवक किसी तरह भाग कर नजदीक के प्राइवेट अस्पताल में पहुंचा। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस आई और फिर मामला दर्ज किया गया। 

हमला करने से पहले युवती ने शराब और सिगरेट पी थी

युवक ने पुलिस को कई वीडियो दिए हैं जिसमें युवती उसकी बेरहमी से मार रही है। होटल से मिले एक वीडियो में यह भी पता चला है कि युवक पर हमला करने से पहले युवती ने शराब पी थी और सिगरेट भी पी थी। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह पति-पत्नी है। आर्य समाज मंदिर से शादी की है। इसका मतलब हुआ कि दोनों ने लव मैरिज की है लेकिन पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला कि युवती नहीं युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवा रखा है। अभी भी न्यायालय में ट्रायल चल रहा है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!