जोबट में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 का दो दिवसीय का हुआ शुभारंभ

Updesh Awasthee
आलीराजपुर, भोपाल समाचार
। भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर के अंतर्गत आज रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन का शुभारंभ जोबट में किया गया। प्रशिक्षण के आयोजित कार्यक्रम में जोबट मंडल एवं खट्टाली मंडल के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन पदाधिकारियों ने मंच पर रखी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसके साथ ही वंदे मातरम् का गान भी किया गया। प्रशिक्षण के दौरान पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यपद्धति एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही । सभी ने प्रशिक्षण की सराहना की एवं अत्यंत उपयोगी बताया। 

इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री माननीय नागरसिंह जी चौहान ,सांसद माननीय श्रीमती अनिता नागरसिंह जी चौहान, माननीय श्री राजेंद्र सिंह जी राजपूत, माननीय श्री अनंत जी पवार, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष मकू परवाल जी, विशाल जी रावत ,किशोर जी शाह, माधोसिंह जी डावर एवं भाजपा के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। रिपोर्ट: नवीन सेन।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!