भोपाल में किन-किन चीजों के दाम बढ़ गए, शिवाकांत की मार्केट सर्वे रिपोर्ट पढ़िए

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 31 मार्च 2026
: दुनिया के कुछ शक्तिशाली नेताओं की सनक के कारण भोपाल के बाजार में महंगाई दिखाई देने लगी है। भोजन की थाली के लिए जरूरी दाल, खाद्य तेल, चना, मसाले इत्यादि के मूल्य बढ़ने लगे हैं। हर कोई नेताओं की लड़ाई का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है और सरकार का टैक्स रिवेन्यू बिना किसी कोशिका के ही बढ़ रहा है। भोपाल का आम आदमी जिसकी कोई गलती नहीं है, उसकी सजा भुगतना पड़ रही है।

Price Rise in Bhopal: From Daily Essentials to Fuel, Shivakant Survey Explains

न्यूज़ 18 में सेवाएं दे रहे भोपाल के धुरंधर पत्रकार आचार्य शिवकांत की लेटेस्ट मार्केट सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, दालों, मसाले, प्लास्टिक के सामान में तेजी का माहौल बन गया है। भोपाल के थोक व्यापारियों का कहना है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले समय में भीषण महंगाई का बम फूटने वाला है। भोपाल के किराना बाजारों में रोजमर्रा की चीजों में इसका असर देखने को मिल रहा है। दालों के बाजार में भी तेजी का माहौल बना हुआ है। हरी मूंग करीब 100 रुपए प्रति क्विंटल, मसूर 100 रुपए, चना 150 रुपए, मूंग मोगर लगभग 125 रुपए तथा चना दाल करीब 100 रुपए प्रति क्विंटल तक तेज बताई जा रही है। इसके अलावा तुअर दाल के भाव में भी करीब 200 से 300 रुपए प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साथ ही मसाले, ईरान से आने वाले सूखे मेवे, खाने के तेल, पैकिंग के सामान में भी उछाल दर्ज किया गया है।

मसालों के भाव में भी हो रहा इजाफा

कारखाना संचालक विनोद कुमार साहू ने शिवाकांत आचार्य को बताया कि मसालों के बाजार में भी तेजी शुरू हो गई है। मिर्ची लगभग 50 रुपए प्रति किलो और धनिया करीब 40 रुपए प्रति किलो तक महंगा हो गया है। क्रूड ऑयल के दाम बढ़ने से कच्चा माल महंगा हो गया है, जिसके कारण पैकेजिंग से जुड़े सामानों के रेट में करीब 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

मार्केट सर्वे रिपोर्ट के अनुसार प्लास्टिक का दाना जो 100 रुपए के आसपास था अब 150 से ऊपर है। इस वजह से प्रोडक्शन करने में तकलीफ हो रही है। सबसे ज्यादा असर प्लास्टिक के पदार्थ पर पढ़ रहा है। यदि हालात नियंत्रित नहीं हुई तो प्लास्टिक दाना की कीमत ₹200 तक जा सकती है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!