विश्व शांति के लिए भोपाल में 521 मीटर लंबी चुनरी यात्रा, श्याम नगर से कालिका मंदिर तक

Updesh Awasthee
भोपाल, 24 मार्च 2026
: शहर में आस्था, भक्ति और सामाजिक सरोकारों का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला, जब जय माँ भवानी सेवा समिति द्वारा 521 मीटर लंबी विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। यह आयोजन अपने सफल 10वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। समिति के अध्यक्ष कौशल राय नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा ने श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।

Unique Spiritual Event in Bhopal: 521-Metre Chunari Yatra Held for Global Peace

मंगलवार शाम 4 बजे श्याम नगर (अरेरा पेट्रोल पंप के पीछे) न्यायमूर्ति चौराहा से माता दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं सामूहिक आरती के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात “विश्व शांति”, “पर्यावरण बचाओ” और “बेटी है तो कल है” जैसे प्रेरणादायक नारों के साथ यात्रा आगे बढ़ी। डीजे, ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच पूरा मार्ग भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।

इन मार्गों से निकली यात्रा

यात्रा श्याम नगर से प्रारंभ होकर हबीबगंज थाना, इंदिरा मार्केट, रविशंकर नगर, ऋषिनगर, मणिपुरम, ब्रह्मकुमारी आश्रम, एकांत पार्क, कोलार तिराहा, चूना भट्टी कॉलोनी होते हुए माँ कालिका मंदिर, चूना भट्टी पहुंची। वहां विधि-विधान से माता को चुनरी अर्पित की गई तथा आरती एवं प्रसादी वितरण किया गया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष कौशल राय ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मातृशक्ति और युवा वर्ग की भागीदारी रही, जिसने समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। विशेष बात यह रही कि माता को अर्पित चुनरी से साड़ियां तैयार कर जरूरतमंद महिलाओं को वितरित की जाएंगी।

जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने फूल वर्षा कर एवं मालाओं से स्वागत किया। लिंक रोड नंबर-3 मस्जिद के सामने महिलाओं को केले एवं ठंडाई वितरित की गई। वहीं इंदिरा मार्केट, रविशंकर नगर और कोलार तिराहा पर भी स्वागत कर प्रसादी वितरित की गई।

ये गणमान्य रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, महापौर मालती राय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, भाजपा प्रवक्ता नेहा बग्गा, डॉ. अनुपम चौकसे, डॉ. एल.एन. मालवीया, दांडे सर, विपिन चौकसे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह चुनरी यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि समाज में एकता, जागरूकता और विश्व शांति का सशक्त संदेश भी देने में सफल रही। रिपोर्ट: राजेश राय, प्रवक्ता, आयोजन समिति।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!