भोपाल का बर्थ सर्टिफिकेट वाला मॉडल पूरे प्रदेश में लागू होगा, तैयारी शुरू

Updesh Awasthee
भोपाल, 28 मार्च 2026
: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में बर्थ सर्टिफिकेट का जो मॉडल ट्राई किया गया था, वह पूरी तरह से सफल रहा और अब पूरे मध्य प्रदेश में लागू किया जाएगा। इसके तहत नवजात शिशु का जन्म प्रमाण पत्र, उसके पेरेंट्स को व्हाट्सएप के माध्यम से भेज दिया जाता है। यानी किसी को कोई चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। 

Bhopal Birth Certificate Model to Be Rolled Out Across Madhya Pradesh

इस व्यवस्था को पूरे प्रदेश में लागू करने की तैयारी भी शुरू हो गई है। अस्पताल में रोज 40-50 डिलीवरी होती हैं। पहले प्रमाण पत्र के लिए रिकॉर्ड शाखा में आवेदन करना पड़ता था। इस समस्या के समाधान के लिए अधीक्षक डॉ. सुनीत टंडन ने नई प्रणाली लागू की। डॉ. टंडन के मुताबिक, अप्रैल 2025 से अब तक 12 हजार से अधिक प्रमाण पत्र ऑनलाइन भेजे जा चुके हैं।

डॉ. शक्ति सिंह राठौर को नोडल अधिकारी बनाकर टीम गठित की गई। नई व्यवस्था में जन्म के बाद रजिस्ट्रेशन आईडी दर्ज कर परिजनों से वॉट्सएप पर बच्चे का नाम व विवरण लिया जाता है। 7 दिन में क्यूआर कोड व डिजिटल सिग्नेचर के साथ प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!