भोपाल के होटल में महिला का रेप हो रहा था, घर वाले लगातार फोन कर रहे थे, कार से किडनैपिंग वाली कहानी गलत

Updesh Awasthee
भोपाल, 28 मार्च 2026
: खबर आई थी कि, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के बीच मनोहर डेयरी के आसपास से कार सवार लोगों ने एक महिला को किडनैप किया और फिर उसके साथ गैंग रेप किया गया। अब पुलिस का कहना है कि, किडनैपिंग नहीं हुई थी। गैंगरेप भी नहीं हुआ लेकिन रेप हुआ है। एक होटल में जिस समय महिला का रेप हो रहा था, उसके घर वाले इस समय उसको फोन कर रहे थे। फोन की घंटी लगातार बज रही थी लेकिन महिला ने फोन रिसीव नहीं किया। 

Crime in Bhopal: Woman Raped in Hotel Room, Family’s Calls Went Unanswered

सही मामला क्या है यह तो पुलिस इन्वेस्टिगेशन के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल मंगलवारा पुलिस थाने में जो रिपोर्ट दर्ज हुई है, उसमें महिला द्वारा जो घटना का विवरण दिया गया है उसके अनुसार, महिला रात 11:30 बजे चिरायु अस्पताल में भर्ती एक रिश्तेदार को देखकर वापस अपने घर लौट रही थी। तभी उसके इंस्टाग्राम फ्रेंड हारिस खान का कॉल आया। महिला ने उसे उपरोक्त जानकारी दी और बताएं कि इस समय वह मनोहर डेयरी के पीछे से गुजर रही है। हारिस खान ने उसको वहीं पर 2 मिनट रुकने के लिए कहा और तत्काल महिला के पास पहुंच गया। महिला के व्हीकल पर महिला को बिठाकर पास के एक होटल में ले गया जहां पर दोनों 2 घंटे तक रहे। इस दौरान हारिस खान ने महिला के साथ फिजिकल रिलेशन बनाएं। इसी दौरान महिला के घर वालों का फोन लगातार बज रहा था लेकिन महिला ने रिसीव नहीं किया। 

महिला ने पुलिस को बताया कि, हारिस खान ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने विरोध किया तो उसके पति की हत्या कर देगा। इसलिए उसने विरोध नहीं किया। होटल से छूटते ही रात 2:30 बजे सीधे अपने पति के पास पहुंची और सब कुछ बताया। इसके बाद सब लोग पुलिस के पास आए और मामला दर्ज करवाया। 

पहले महिला के पति ने पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी का मनोहर डेरी के पास से कार में सवार चार लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया और फिर गैंगरेप किया गया। बाद में जब पुलिस ने महिला से घटना का पूरा विवरण पूछा तो दूसरी कहानी सामने आ गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना का आरोपी हारिस खान, डीआईजी बंगला क्षेत्र का रहने वाला है। मामला दर्ज कर लिया है और उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!