SGSITS Indore के विद्यार्थी नशा माफिया के टारगेट पर, दो तस्कर गिरफ्तार

Updesh Awasthee
इंदौर, 11 फरवरी 2026:
यदि आपकी संतान या कोई परिजन Shri G.S. Institute of Technology & Science, Indore कॉलेज में पढ़ाता है, या फिर CUET-UG की तैयारी कर रहा है तो इस खबर को ध्यान से पढ़िए। क्योंकि यह आपके बच्चों के भविष्य से जुड़ी है:- 

नशा माफिया ने श्री गोविन्दराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान इंदौर के विद्यार्थियों को अपने टारगेट पर ले लिया है। हाल ही में इंदौर क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार को SGSITS कॉलेज के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10.46 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपए बताई जा रही है। 

यह बताने की जरूरत नहीं कि दोनों, SGSITS कॉलेज के स्टूडेंट्स को नशे के डोज की सप्लाई करने के लिए आए थे। जो पकड़े गए हैं वह केवल दो कोरियर मात्र हैं। इसका मतलब यह हुआ की प्रॉब्लम सॉल्व नहीं हुई है, बल्कि इस प्रकार की गिरफ्तारी से प्रॉब्लम का पता चला है।

प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सौरभ सोनकर निवासी पालदा और गौरव मालवीय निवासी पालदा बताया। केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि सौरभ हम्माली करता है और 11वीं तक पढ़ा हुआ है, वहीं गौरव गाड़ी चलाता है और ग्रेजुएट है। दोनों ज्यादा पैसा कमाने की लालच में ब्राउन शुगर की सप्लाई कर रहे थे। उनसे पूछताछ कर जानकारी निकाली जा रही है कि वे ब्राउन शुगर कहां से लाए और किन-किन लोगों को सप्लाई करते थे।

खबर का सबक
पुलिस को क्या करना चाहिए, पुलिस क्या करती है और पुलिस क्या कर रही है। इस टॉपिक पर लोग सोशल मीडिया पर डिस्कशन कर लेंगे। स्टूडेंट के पेरेंट्स यूनाइटेड हो गए तो एक्शन भी हो जाएगा लेकिन सबसे पहले सभा की है कि अपने बच्चों को इस खतरे से बचने के लिए उचित प्रबंध करें। कृपया इस न्यूज़ की लिंक को दूसरे स्टूडेंट और उनके पैरेंट्स के साथ शेयर करें और इस टॉपिक पर डिस्कशन करें ताकि किसी रिजल्ट तक पहुंच सकें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!