MPESB G1 SG2 ADMIT CARD DOWNLOAD करने का तरीका एवं डायरेक्ट लिंक

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 11 फरवरी 2026
: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा ग्रुप-1 (सब ग्रुप-2) संयुक्त भर्ती परीक्षा-2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने का तरीका और डायरेक्ट लिंक हम इस समाचार में दे रहे हैं:- 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:

परीक्षा की तारीख पहले 10 फरवरी 2026 निर्धारित थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे 10 फरवरी को संशोधित कर 17 फरवरी 2026 से शुरू करने की सूचना जारी की गई है। 
1. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर 'Test Admit Card' या 'TAC' सेक्शन में जाएं।
3. वहां ग्रुप-1 (सब ग्रुप-2) कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट-2025 के लिए लिंक पर क्लिक करें।
4. अपना 13 अंकों का एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
5. आवश्यक विवरण भरने के बाद सबमिट करें।
6. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर परीक्षा के दिन साथ ले जाएं।

ग्रुप 1 सब ग्रुप 2 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2025 एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक

एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र, शिफ्ट, समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए होंगे। अभ्यर्थी परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए मूल फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि) साथ रखें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 0755-2578801-02 या टोल फ्री 18002337899 पर संपर्क कर सकते हैं।
सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा की अच्छी तैयारी के साथ शुभकामनाएं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!