भोपाल जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का नया पता, Bhopal District Sainik Welfare Office s new address

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 11 फरवरी 2026
: जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राजीव खत्री ने बताया कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय बाणगंगा चौराहा, भोपाल की बिल्डिंग का ध्वस्तिकरण होने के कारण यह कार्यालय श्री रवि कुमार सेठी के मकान नं0-71, आम्रपाली एनक्लेव, जानकी नगर, भोपाल चिल्ड्रन एवं मल्टीस्पेशलिस्ट अस्पताल के पास चूनाभट्टी मेन रोड़ भोपाल, पिन-462016 (म०प्र०) में 12 फरवरी 2026 से स्थानातंरित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय भोपाल के अन्तर्गत आने वाले जिला सीहोर, विदिशा, रायसेन, में निवासरत् पूर्व सैनिकों, वीरनारियों एवं विधवाओं से आग्रह है कि दिनांक 16 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक कार्यालय की शि‌फ्टिंग की जाएगी। इस अवधि में कार्यालयीन कार्य पूर्णत: बंद रहेगा। 
क्रमांक/124/028 - विजय/संतोष मिश्रा।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!