Bhopal में आनंद नगर के बाद अब अयोध्या बायपास की झुग्गी बस्ती की बारी

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 11 फरवरी 2026
: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के आनंद नगर में 40 साल से अतिक्रमण कर संचालित 146 दुकानों को तोड़ दिए जाने के बाद अब अयोध्या बाईपास पर स्थित झुग्गी बस्ती की बारी है। उल्लेखनीय है कि, अयोध्या बायपास 10 लेन प्रोजेक्ट में जो कुछ भी सामने आ रहा है, वह सब कुछ हटा दिया जाएगा। 

भोपाल के अयोध्या बायपास को 10 लेन में बदला जा रहा है। इस परियोजना में कई दुकानें, मकान, धार्मिक स्थल और सरकारी भवन बाधा बन रहे हैं, जिन्हें हटाया जा रहा है। केसर बस्ती में भी करीब 90 झुग्गियों को हटाने की तैयारी है। नेशनल हाईवे-146 पर आशाराम तिराहा से रत्नागिरी तिराहे तक 16 किलोमीटर लंबी 10 लेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसी दौरान आनंद नगर में एक फ्लाईओवर भी बनाया जाएगा। इसके लिए सड़क किनारे की 146 दुकानें हटाई जा चुकी हैं। साथ ही तीन धार्मिक स्थलों, एक वार्ड कार्यालय और एक पुलिस चौकी को शिफ्ट किया जा रहा है।

रविंद्र साहू झूमरवाला की पॉलिटिक्स फेल

सड़क चौड़ीकरण के लिए अब केसर बस्ती की झुग्गियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यहां करीब 90 परिवार रह रहे हैं। कांग्रेस नेता रविंद्र साहू झूमरवाला इस मामले में लगातार पॉलिटिक्स कर रहे हैं। मुआवजा ले चुके आनंद नगर के अतिक्रमणकारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के पास पहुंच गए थे। कलेक्टर को धमकी दिलवाई, मीडियाबाजी करवाई लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। अब अयोध्या बायपास की पॉलिटिक्स कर रहे हैं।

इन लोगों को हर साल अपनी झुग्गी झोपड़ी हटाने के लिए नोटिस दिए जाते हैं। यह लोग हर साल 7 दिन का समय मानते हैं और फिर साल भर तक बने रहते हैं। पूर्व मंत्री एवं पूर्व स्थानीय विधायक स्वर्गीय श्री बाबूलाल गौर इन लोगों को कई बार हटा चुके हैं। यह बार-बार वापस आ जाते हैं। और अब झूमर वाला चाहते हैं कि ऐसे लोगों को उचित मुआवजा और पुनर्वास दिया जाए।

दरअसल झूमर वाला इस बार भी गोविंदपुरा विधानसभा से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। झूमर वाला के द्वारा वित्तपोषित कुछ पत्रकार हर मामले में उनको एक जननायक बताने की कोशिश करते रहते हैं। इस मामले में भी कुछ ऐसा ही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!