MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने तीन मंत्रियों से इस्तीफा मांगा

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 4 फरवरी 2026
: मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार के तीन मंत्रियों से इस्तीफा की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन तीनों मंत्रियों के नाम गंभीर अपराध के मामले हैं। जब तक यह निर्दोष साबित नहीं हो जाते तब तक इनको पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री को इन तीनों मंत्रियों से इस्तीफा मांग लेना चाहिए। 

मध्य प्रदेश के इन तीन मंत्रियों पर गंभीर आरोप हैं

  • पहले मंत्री विजय शाह हैं, जिनसे इस्तीफा लिया जाना चाहिए, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने उनके बारे में कहा है कि वे मंत्री पद पर रहने योग्य नहीं हैं।
  • दूसरे स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला हैं। छिंदवाड़ा के “कफ सिरप मामले” का जिक्र करते हुए पटवारी ने कहा कि 26 मौतों के जिम्मेदार व्यक्ति को मंत्री बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
  • तीसरे मंत्री नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय हैं, जिनके शहर में दूषित पानी से 32 लोगों की मौत हुई। ऐसे मंत्री पद पर रहने के योग्य नहीं हैं। 

पटवारी ने यह बातें आज मीडिया से चर्चा के दौरान कहीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को घेरते हुए उन्होंने कहा कि अभिनंदन और तालियों से सरकार नहीं चलती, मुख्यमंत्री को अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए और तीनों मंत्रियों से इस्तीफा लेना चाहिए। यह कांग्रेस पार्टी की मांग है।

अमेरिका की डील से भारत का किसान बर्बाद हो जाएगा: जीतू पटवारी

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भारत-अमेरिका डील को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अमेरिका की शर्तों के आगे झुक गई है, जिसका सीधा नुकसान देश के किसानों को होगा। पटवारी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने खेती को लाभ का धंधा बनाने का वादा किया था, लेकिन आज सबसे ज्यादा आत्महत्याएं किसान ही कर रहे हैं। अमेरिका से हुई डील के बाद वहां का उत्पादन भारत आएगा और भारत का उत्पादन अमेरिका जाएगा, जहां ज्यादा टैरिफ लगाया जाएगा। यह डील किसानों के हित में नहीं है। कांग्रेस इसे लेकर आंदोलन करेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!