MP TRIBAL, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षक भर्ती के उम्मीदवारों के लिए विशेष सूचना

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 4 फरवरी 2026
: जनजातीय कार्य विभाग, मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षक (विषय) की भर्ती प्रक्रिया जारी है। विभाग के कार्यालय आयुक्त ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।  

अपर संचालक जनजाति के कार्य मध्य प्रदेश के हस्ताक्षर से दिनांक 2 फरवरी 2026 को जारी हुए आधिकारिक आदेश के अनुसार, भर्ती के तहत दस्तावेज अपलोड करने और सत्यापन की पूरी कार्यवाही अब दिनांक 10 फरवरी 2026 के बाद एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी।  

यह सूचना भोपाल के आदि भवन, अरेरा हिल्स स्थित कार्यालय से जारी की गई है। क्रमांक शिक्षा.स्वा.3/739-0/2026/2286 के तहत अपर संचालक, जनजातीय कार्य विभाग ने यह जानकारी सभी चयनित उम्मीदवारों को दी है।  

चयनित अभ्यर्थियों से अपील है कि वे निर्धारित तिथि के बाद एम.पी. ऑनलाइन पर जाकर दस्तावेज अपलोड और सत्यापन प्रक्रिया समय पर पूरी करें, ताकि आगे की नियुक्ति प्रक्रिया में कोई देरी न हो।  

अधिक जानकारी के लिए संबंधित अभ्यर्थी विभागीय कार्यालय या एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल पर संपर्क कर सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!