MP ESB Admit Card ITI Training Officer Recruitment Test 2026 , आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र

Updesh Awasthee
भोपाल, 20 फरवरी 2026
: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MP ESB), भोपाल ने आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा 2026 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेड्स में प्रशिक्षण अधिकारियों की भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए निम्न विवरण भर सकते हैं:

MPESB की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का तरीका

- आवेदन संख्या (Application No.) - अधिकतम 13 अंक
- जन्म तिथि (Date of Birth) - DD/MM/YYYY फॉर्मेट में
- माता के नाम के पहले 2 अक्षर + आधार नंबर के अंतिम 4 अंक (First 2 Letters of Mother Name + Last 4 Digits of Aadhaar No.)
उदाहरण:
- SANGEETA + ******1234 = SA1234
- S SHARMA + ******1234 = S 1234
- SMT SANGEETA + ******1234 = SM1234
- MRS. SANGEETA + ******1234 = MR1234

विभिन्न विषयों (ट्रेड्स) की परीक्षा तिथियां इस प्रकार हैं

- कारपेंटर - 27 फरवरी 2026 (पहली पाली)
- बेसिक कॉस्मेटोलॉजी - 27 फरवरी 2026 (पहली पाली)
- सिलाई तकनीक (Sewing Technology) - 28 फरवरी 2026 (दूसरी पाली)
- कार्यालय सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर - 28 फरवरी 2026 (पहली पाली)
- आशुलिपिक सह सचिवीय सहायक (अंग्रेजी) - 28 फरवरी 2026 (दूसरी पाली)
- ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल - 01 मार्च 2026 (दूसरी पाली)
- प्लंबर - 01 मार्च 2026 (पहली पाली)
- प्रशिक्षण अधिकारी (सामाजिक अध्ययन / एम्प्लॉयबिलिटी) - 02 मार्च 2026 (पहली पाली)
- फाउंड्रीमैन तकनीशियन - 02 मार्च 2026 (दूसरी पाली)
- इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक डीजल, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग मैकेनिक, ड्राफ्ट्समैन (सिविल), इलेक्ट्रीशियन, COPA, फिटर, इंजीनियरिंग ड्रॉइंग / गणित, वेल्डर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, सोलर तकनीशियन, टर्नर, मशीनिष्ट कंपोजिट, फैशन टेक्नोलॉजी, सर्वेयर, कंप्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्क मेंटेनेंस, फ्लोरीकल्चर एवं लैंडस्केपिंग, मैकेनिक कंप्यूटर हार्डवेयर आदि - 04 मार्च 2026 के उपरांत

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और परीक्षा से संबंधित सभी निर्देशों का पालन करें। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र और मूल फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक:  

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल की आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए कृपया यहां क्लिक करें। सिस्टम आपको रीडायरेक्ट करेगा और आपकी स्क्रीन पर वह इंटरफेस डिस्प्ले हो जाएगा जहां निर्देशानुसार जानकारी दर्ज करके आप अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
किसी भी समस्या या शिकायत के लिए संपर्क करें:  
फोन: 0755-2578801-02  
टोल फ्री: 18002337899  
ईमेल: complain.peb@mp.gov.in
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!