मध्य प्रदेश मौसम: उपद्रवी बादल फिर से आ रहे हैं, पढ़िए कब तक पहुंचेंगे और किसकी होली खराब करेंगे

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 27 फरवरी 2026
: पश्चिम के प्रति हमारे मन में नकारात्मक भावना ऐसे ही नहीं है। यह दिशा ही ऐसी है, हमेशा हमारी लाइफ को डिस्टर्ब करती है। इधर होली जैसा त्यौहार आ रहा है और उधर पश्चिम के उपद्रवी बादल हिमालय पर करके मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ने वाले हैं। 

Madhya Pradesh Weather Forecast: Sudden Rain Likely During Holika Dahan

भारत मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों का कहना है कि, वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर तीन चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ पवनों में एक ट्रफ के रूप में, मध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर अवस्थित है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 02 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर लगभग 176 किमी प्रति घंटा की गति से पछुआ जेट स्ट्रीम, हवाएं बह रही हैं। इसके प्रभाव से 1 और 2 मार्च को प्रदेश के कुछ हिस्सों में फिर बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 °C तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। प्रदेश में उत्तर-पश्चिम दिशा से हल्की से मध्यम गति की हवाएं चल सकती हैं।

मध्य प्रदेश में होलिका दहन के दिन बारिश की संभावना

भोपाल समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में पिछले 24 घंटों में मौसम ने अचानक करवट ली। कहीं हल्की बारिश हुई तो कहीं तेज आंधी चली। खास तौर पर जबलपुर संभाग के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं पूर्वी छिंदवाड़ा में ओले गिरने की खबर भी आई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई। दूसरी ओर, अन्य संभागों में दिनभर तेज धूप खिली रही। दोपहर में गर्मी का एहसास हुआ और शाम होते-होते मौसम पूरी तरह शुष्क हो गया। एक ही दिन में लोग ठंड, बारिश और गर्मी तीनों का मिश्रित असर महसूस कर सके।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि, 2 मार्च को जब होलिका दहन होगा, मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!