नवीन निश्चल सेन, भोपाल समाचार, आलीराजपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार गायत्री परिवार सोंडवा की तहसील समन्वय समिति का पुनर्गठन जिला समन्वयक संतोष वर्मा, युवा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक देवेन्द्र सिंह भयड़िया तथा समिति के संरक्षक रामलाल तोमर (रूमालिया) की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक संतोष वर्मा ने कहा कि संगठन को प्रमाणिक और विश्वसनीय बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को समझदारी और ईमानदारी के साथ कार्य करना होगा। तभी गुरुत्तर दायित्वों का निर्वहन करते हुए मिशन के कार्यक्रमों को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सकेगा।
सर्वसम्मति से तहसील समन्वय समिति का गठन इस प्रकार किया गया-
इंग्लेश तोमर को तहसील समन्वयक, सुरसिंह चौहान (बेजड़ा) एवं छगनसिंह सस्तिया (साकड़ी) को सह समन्वयक बनाया गया। राधेश्याम मोरी (मधुपलवी) को मंडल संयोजक, रंगा चौहान (जामली) को नारी जागरण अभियान, कपिला भयड़िया (सोंडवा) को ‘आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी’ अभियान, अंतरसिंह तोमर (अचपई) को युवा जोड़ो अभियान, कमलसिंह सोलंकी (बड़ी सिरखड़ी) को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, नेवलसिंह निंगवाल (मोराजी) को साधना एवं स्वाध्याय आंदोलन, दादिया मेहता (बड़दा) को पर्यावरण एवं जल संरक्षण अभियान, देवीसिंह चौहान (कुंडवाट) को शिक्षा एवं बाल संस्कार शाला अभियान, खुमानसिंह चौहान (कोसारिया) को स्वावलंबन एवं शिक्षण प्रशिक्षण तथा प्रभु भयड़िया (सोंडवा) को नशा, व्यसन, कुरीति उन्मूलन एवं आदर्श गांव अभियान का दायित्व सौंपा गया।
पुनर्गठन के उपरांत सभी नवनियुक्त दायित्ववान सदस्यों का मंगल तिलक कर संरक्षक रामलाल तोमर ने आशीर्वाद प्रदान किया। गोष्ठी का संचालन लालसिंह डोडवा ने किया। प्रज्ञा गीत जतन चौहान और प्रभु भयड़िया ने प्रस्तुत किए। अंत में देवेन्द्र सिंह भयड़िया ने शांति पाठ के साथ आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में कृष्णा सोलंकी, नव चेतना केंद्र सोंडवा प्रभारी सहित अट्ठा, बड़ी सिरखड़ी, मधुपलवी, मोराजी, लोढ़नी, सिलोटा, बिलझरी, मुंडला, किलोड़ा, बड़दा, बड़दली, छकतला, अचपई, साकड़ी, टेमला, सोंडवा, बेजड़ा सहित अन्य गांवों के परिजन उपस्थित रहे।

.webp)