Bhopal के हमीदिया अस्पताल में मरीजों के साथ अमानवीय व्यवहार की शिकायत

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 8 फरवरी 2026
: भोपाल के हमीदिया अस्पताल में एक मरीज के परिजन ने नर्स के कथित अमानवीय व्यवहार की शिकायत की है। जो घटना हुई है, सरकारी सिस्टम में उसकी गंभीर नहीं माना जाता लेकिन इस प्रकार की घटना की प्रतिक्रिया में ही बड़े बवाल होते हैं। यदि व्यवस्था को जड़ पर ठीक कर दिया जाए तो फिर कभी तनाव की स्थिति नहीं बनेगी। 

मरीज दर्शन सिंह यूरोलॉजी वार्ड, ब्लॉक-2, चौथी मंजिल में भर्ती हैं। उनके पुत्र सौरभ डांगी ने आरोप लगाया है कि रात लगभग 12:31 बजे मरीज के हाथ में लगी स्थायी IV नीडल में अचानक तेज दर्द शुरू हो गया। दर्द इतना असहनीय था कि मरीज इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे।

सौरभ डांगी के अनुसार, जब वे ड्यूटी पर मौजूद नर्स को जगाने गए तो नर्स रूम में सो रही थीं। उन्हें जगाने पर नर्स ने रूखे लहजे में कहा कि दर्द तो नॉर्मल होता है और पहले जांच करने से इनकार कर दिया। बार-बार अनुरोध करने पर नर्स बाहर आईं, लेकिन उन्होंने ऊंची आवाज में अभद्र टिप्पणियां कीं, जैसे "लोग यहां इलाज कराने आते हैं या तमाशा करने?"

मरीज ने विनम्रतापूर्वक नीडल निकालने का अनुरोध किया तो नर्स ने गुस्से में बिना सावधानी के जोर से नीडल खींचकर निकाल दी, जिससे मरीज दर्द से चीख पड़े। परिजन ने आराम से निकालने की बात कही तो नर्स ने जवाब दिया, "मैंने हथौड़ा मारा क्या? ऐसे ही निकलेगी।"

नीडल निकालने के बाद हाथ से खून निकला, लेकिन नर्स ने कोई देखभाल किए बिना वहां से चली गईं। सौरभ डांगी ने बताया कि नर्स का पूरा व्यवहार आक्रामक, असंवेदनशील और अमानवीय था। आसपास के अन्य मरीजों और परिजनों ने यह सब देखा, लेकिन डर के कारण कोई कुछ बोल नहीं पाया।

शिकायत में कहा गया है कि यह कोई एक घटना नहीं, बल्कि सरकारी अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के साथ स्टाफ द्वारा बदसलूकी का रोजाना का मामला है। परिजनों ने मांग की है कि इस घटना की गंभीर जांच हो, संबंधित नर्स पर उचित कार्रवाई की जाए और सभी कर्मचारियों को मरीजों के साथ सम्मानजनक व पेशेवर व्यवहार करने के निर्देश दिए जाएं।

सौरभ डांगी ने विभिन्न अधिकारियों को ई-मेल के माध्यम से यह शिकायत भेजी है और कार्रवाई की जानकारी मांगी है। अभी तक अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!