Alirajpur में तुलसी पूजन वह मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया जाएगा

Updesh Awasthee
नवीन निश्चल सेन, आलीराजपुर, 8 फरवरी 2026
: दिनांक 14 फरवरी 2026 शनिवार को टंकी ग्राउंड ग्राउंड बस स्टैंड के पास में संत श्री आसाराम जी बापू द्वारा प्रेरित श्री योग वेदांत सेवा समिति व युवा संघ समिति द्वारा तुलसी पूजन एवं मातृ पितृ पूजन दिवस संत महंतो और नगर के गणमान्य नागरिकों एवं अभिभावकगण की उपस्थिति में मनाया जाएगा। 

संत श्री आसाराम जी बापू आश्रम की संचालिका दीदी किशोरी पांडे जी ने कहा कि सर्वप्रथम गुरु माता-पिता ही होते हैं सुबह उठकर भगवान से पहले माता-पिता के चरण छूकर आशीर्वाद लेने से भगवान का भी आशीर्वाद मिल जाता है अतः माता-पिता का आदर सत्कार सम्मान कर उनकी आज्ञा का पालनपुर करना चाहिए उन्होंने आगे कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में माता-पिता को ही देव कहा गया है। मातृदेवो भव। पितृ देवो भव । आचार्यदेवो भव । हमारे माता-पिता ने हमारे पालन पोषण में कितना कष्ट उठाया है और हमारे आचार्य ने हमें सही ज्ञान की सीख दी है। इनकी पूजा अर्चना व सेवा करने से छोटे से छोटा व्यक्ति भी महान बन जाता है।

योग वेदांत सेवा समिति के सदस्य श्री रविंद्र कुमार मालवी जी ने बताया कि यह दिवस 2006 में संत श्री आसाराम जी बापू द्वारा शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को माता-पिता के प्रति समर्पण,सेवा और आदर का संदेश देना है। 

मातृ - पितृ पूजन व तुलसी पूजन दिवस को सफल बनाने के लिए आश्रम की युवा संघ समिति आसाराम जी के भक्तों से संपर्क कर सूचित कर रही है एवं चौराहे - चौराहे पर होर्डिंग लगाए जा रहे हैं, और योग वेदांत सेवा समिति व भक्तों द्वारा सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!