Bhopal में आउटसोर्स कर्मचारी की डेड बॉडी पेड़ पर लटकी हुई मिली, इटारसी का रहने वाला था

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 8 फरवरी 2026
: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के टीला जमालपुर इलाके में एक आउटसोर्स कर्मचारी की डेड बॉडी, उसके घर के पीछे एक पेड़ पर लटकी हुई मिली। पुलिस का मानना है कि उसमें सुसाइड किया है, लेकिन उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

हिमांशु रायकवार इटारसी का रहने वाला था

मृतक की पहचान हिमांशु रायकवार (28) के रूप में हुई है। वे इटारसी के निवासी श्री सुनील कुमार रायकवार के बेटे थे और रेजीमेंट रोड, टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र में रहते थे। शनिवार सुबह परिजनों ने घर के पिछले हिस्से में मूंगे के पेड़ पर हिमांशु को फांसी के फंदे पर लटका देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के कपड़ों की तलाशी ली गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने जांच के लिए हिमांशु का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।

हिमांशु एक सरकारी बैंक में आउटसोर्स कर्मचारी के तौर पर काम करता था और प्यून की नौकरी करता था। वह पिछले पांच सालों से भोपाल में अपनी बुआ के घर रह रहा था। परिजनों ने पुलिस को आत्महत्या की कोई ठोस वजह नहीं बताई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है और जांच जारी है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!