शिक्षक सम्मान समारोह करने पर जन शिक्षक को कारण बताओ नोटिस, भिंड का मामला

Updesh Awasthee
भिंड, 16 फरवरी 2026
: सोशल मीडिया पर शिक्षक समुदाय के नेताओं द्वारा एक कारण बताओं नोटिस वायरल किया जा रहा है। यह नोटिस भिंड जिले के एक जन शिक्षक को दिया गया है, क्योंकि उन्होंने शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया था। कृपया इतनी जानकारी के आधार पर अपना माइंडसेट मत बनाइए, चलिए थोड़ी जांच पड़ताल करते हैं:- 

भिंड में जन शिक्षक जेपी कुशवाह को कारण बताओं नोटिस

नोटिस की कॉपी इस समाचार में संलग्न है। यह नोटिस खंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड लहार जिला भिंड द्वारा जन शिक्षक श्री जेपी कुशवाह को दिया गया है। इसमें लिखा है कि, सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला है कि आपके द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जबकि जिस स्कूल में अपने सम्मान समारोह का आयोजन किया है वहां पर बोर्ड परीक्षाओं का संचालन हो रहा है। कक्षा 9 और कक्षा 11 की कक्षाओं का संचालन हो रहा है। सरकारी स्कूल परिसर में परीक्षा के समय इस प्रकार की गतिविधियों से परीक्षा और पढ़ाई प्रभावित होती है। 

नोटिस में पूछा गया है कि आधिकारिक अनुमति के बिना सरकारी स्कूल में इस प्रकार का आयोजन किस आधार पर किया जा रहा है। आपका उक्त कृत्य म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के उल्लंघन की श्रेणी में आता हैं। क्यों न आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को भेजा जावे।
अतः आप अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। अन्यथा की दशा में आपके विरूद्ध उक्तानुसार कार्यवाही हेतु प्रस्ताव वरिष्ठ की ओर भेजा जावेगा। 

अब आप ही बताइए, बोर्ड की परीक्षा और वार्षिक परीक्षा की तैयारी के दौरान, शिवरात्रि की छुट्टी के दूसरे दिन, सोमवार को, सरकारी कार्य दिवस के दिन, शिक्षक सम्मान समारोह की क्या जरूरत। आज ना तो शिक्षक दिवस है और ना ही गुरु पूर्णिमा। इसलिए क्यों ना यह मान लिया जाए की जन शिक्षक महोदय "शिक्षक सम्मान समारोह" के नाम पर नेतागिरी और बखेड़ा खड़ा करने की कोशिश कर रहे थे, जो हो गया।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!