ATS से वापस लौटे इंस्पेक्टर राजन सिंह को जहांगीराबाद की कमान

Updesh Awasthee
भोपाल, 18 फरवरी 2026
: भोपाल में बढ़ती चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए, पुलिस कमिश्नर ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहांगीराबाद थाने में एक ऐसे इंस्पेक्टर की पोस्टिंग की गई है जिसको ATS एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड का, 7 साल का एक्सपीरियंस है। जहांगीराबाद थाने के टीआई रहे मानसिंह चौधरी को लाइन अटैच कर दिया गया है। 

अफसरों का कहना है कि इस क्षेत्र को बेहद संवेदनशील थाना प्रभारी की जरूरत थी। अब जहांगीराबाद थाने की कमान राजन सिंह अहिरवार को सौंपी गई है। राजन इससे पहले एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड (एटीएस) में करीब सात साल काम कर चुके हैं। मंगलवार रात भोपाल पुलिस के चार निरीक्षकों की नई पदस्थापना आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह आदेश डीसीपी मुख्यालय श्रद्धा तिवारी ने किया है।

कजलीखेड़ा को मिली पहली महिला थाना प्रभारी कार्यवाहक निरीक्षक पल्लवी पांडे को कजलीखेड़ा थाने की जिम्मेदारी दी गई है। चार दिन पहले हुए नोटिफिकेशन के बाद पुलिस चौकी से थाना बने कजलीखेड़ा की वे पहली महिला थाना प्रभारी होंगी। इसके अलावा संतोष मरकाम को शाहपुरा थाने का प्रभारी बनाया गया है। पांच दिन से शाहपुरा थाना बगैर थाना प्रभारी के संचालित हो रहा था। पुलिस आयुक्त द्वारा अनुमोदित इस आदेश को कानून-व्यवस्था मजबूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!