नई दिल्ली, 15 दिसंबर 2025: भारत में योग्यता की कमी नहीं है लेकिन लैंग्वेज का बैरिकेड भारतीय लोगों की तरक्की को रोक लिया करता था। करोड़ों लोग इसलिए तरक्की नहीं कर पाए क्योंकि उनका अंग्रेजी नहीं आती थी। वह चीन, रूस और जापान की भाषा में बात नहीं कर पाते। यहां तक कि वह भारत की सभी क्षेत्रीय भाषाओं में बात नहीं कर पाते। लेकिन अब यह प्रॉब्लम सॉल्व हो गई है। आप दुनिया की किसी भी भाषा में बात कर सकते हैं जबकि आपको भाषा सीखने की जरूरत ही नहीं है।
Speech-to-Speech अनुवाद क्षमताओं पर आधारित तकनीक क्या है
सरल शब्दों में बात करें तो यह लाइव ट्रांसलेशन टेक्नोलॉजी है। आपको बस अपने स्मार्टफोन से अपना हेडफोन कनेक्ट करना होगा। आपके सामने वाले व्यक्ति को भी ऐसा ही करना होगा। अब आप दोनों के बीच Google लाइव ट्रांसलेशन शुरू कर देगा। उदाहरण के लिए आप किसी जापानी व्यक्ति से बात कर रहे हैं। इसके लिए आपको जापानी सीखने की जरूरत नहीं है। आप हिंदी में बोलेंगे और सामने वाला जापानी में सुनेगा। फिर वह जापानी में बोलेगा और आप हिंदी में सुनेंगे। आप दोनों की बातों को Google लाइव ट्रांसलेट करेगा। यह सुविधा दुनिया की 70 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध हो गई है। और सबसे मजेदार बात यह है कि, Google तरफ से यह सुविधा अमेरिका के अलावा भारत को दी गई है।
Google ने अपने Google Translate App को अपडेट कर दिया है। आपसे पहले तक गूगल ट्रांसलेट शब्द से शब्द को ट्रांसलेट करता था लेकिन अब बहुत कुछ बदल गया है। Google ने अपने Ai Gemini को काम पर लगा दिया है। इसके कारण वह आपके बोलने की लहजे को भी समझ पाता है। यह सब कुछ आपके लिए बिल्कुल फ्री में उपलब्ध है। यहां तक की आपको कोई नई मोबाइल एप्लीकेशन भी डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। आपको केवल प्रयोग करने की जरूरत है। आप इस एप्लीकेशन का जितना ज्यादा प्रयोग करेंगे, यह एप्लीकेशन उतनी ज्यादा आपको समझने लगेगी। आपके शब्दों को और आपकी बात करने के लिए जी को पहचान लगेगी। ऐसी स्थिति में यह एप्लीकेशन आपकी बात को बड़ी आसानी से ट्रांसलेट कर पाएगी।
अब मारवाड़ी आंखों के सामने गोपनीय बात नहीं कर पाएंगे
भारत में मारवाड़ी व्यापारी बड़े चतुर होते हैं। बड़ी मीठी हिंदी बोलते, लेकिन कई बार दो मारवाड़ी आपस में अपनी भाषा में बात करते हैं। वह आपके बारे में बात कर रहे होते हैं लेकिन आपको कुछ समझ में नहीं आता। आप बस चुपचाप उसे बातों को समझने की कोशिश करते रहते हैं। लेकिन अब यह एप्लीकेशन उनकी बात को सुनेगी और तुरंत ट्रांसलेट करके आपको बता देंगे। बातचीत के दौरान यदि उन्होंने कोई ऐसे शब्द का उपयोग किया है जो डिक्शनरी में नहीं है, तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आपकी मदद करेगा। और संबंधित शब्द का अर्थ बता देगा। यह सब कुछ लाइव होगा। टेक्नोलॉजी इतनी तेजी से काम करेगी क्या आपको पता भी नहीं चलेगा।
.webp)
.webp)
.webp)