BHOPAL से तिरुपति, प्रयागराज और मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन, रिजर्वेशन ओपन

Updesh Awasthee
भोपाल, 18 दिसंबर 2025
: रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोपाल मंडल से होकर दो महत्वपूर्ण स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। एक तरफ दक्षिण भारत के तिरूपति से प्रयागराज तक वन वे स्पेशल ट्रेन चल रही है, तो दूसरी तरफ कानपुर सेंट्रल और लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच दो-दो ट्रिप की विशेष गाड़ी। ये ट्रेनें इटारसी, भोपाल और बीना जैसे स्टेशनों से गुजरेंगी। दोनों में वैकेंसी और रिजर्वेशन ओपन हो गए।

भोपाल से प्रयागराज स्पेशल ट्रेन के लिए रिजर्वेशन ओपन

सबसे पहले बात तिरूपति-पयागराज वन वे स्पेशल की। गाड़ी नंबर 07298 तिरूपति से प्रयागराज वन वे स्पेशल ट्रेन 20 दिसंबर 2025 को सुबह 8.15 बजे तिरूपति से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 1.15 बजे इटारसी पहुंचेगी, फिर 3.15 बजे भोपाल और शाम 5.55 बजे बीना आएगी। तीसरे दिन सुबह 4.30 बजे प्रयागराज पहुंच जाएगी। रास्ते में ठहराव होंगे रेनिगुंटा, राजमपेट, कुडप्पा, येरागुन्तला, गूटी, गुंटकल, मन्त्रालयम रोड, रायचूर, कृष्णा, यादगीर, विकाराबाद, लिंगपल्ली, सिकंदराबाद, काजीपेट, पेडापल्ली, मनछेरल, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, चन्द्रपुर, नागपुर, बैतूल, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ओरई और गोविन्दपुरी में।

इस ट्रेन की संरचना में 1 वातानुकूलित टू टियर कोच, 16 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच और 2 द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन सहित कुल 19 कोच होंगे। ज्यादातर जनरल कोच होने से आम यात्री आसानी से सफर कर सकेंगे।

भोपाल से मुंबई स्पेशल ट्रेन के लिए रिजर्वेशन उपलब्ध

दूसरी स्पेशल ट्रेन कानपुर सेंट्रल और लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच है। गाड़ी नंबर 04119 कानपुर सेंट्रल से लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 22 और 29 दिसंबर को दोपहर 1 बजे कानपुर से चलेगी। अगले दिन सुबह 3.30 बजे इटारसी पहुंचकर शाम 2.55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल आएगी।

वापसी में गाड़ी नंबर 04120 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से कानपुर सेंट्रल स्पेशल 23 और 30 दिसंबर को शाम 4.55 बजे मुंबई से रवाना होगी। अगले दिन सुबह 6 बजे इटारसी आएगी और शाम 8.30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। ठहराव स्टेशनों में फतेहपुर, सिराथू, भरवारी, प्रयागराज, मानिकपुर, सतना, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक और कल्याण शामिल हैं।

इस ट्रेन में 1 वातानुकूलित टू टियर, 4 वातानुकूलित थ्री टियर, 5 शयनयान श्रेणी, 8 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन कोच होंगे। एसी और स्लीपर की अच्छी व्यवस्था से लंबी दूरी के यात्रियों को आराम मिलेगा।

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ये स्पेशल ट्रेनें अतिरिक्त यात्री भार को क्लियर करने और यात्रियों की मांग पूरी करने के लिए चलाई जा रही हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेनों की समय-सारणी, ठहराव और उपलब्धता की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, एनटीईएस ऐप, रेल मदद हेल्पलाइन 139 या IRCTC की ऑनलाइन वेबसाइट से जरूर चेक कर लें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!