नवंबर का महीना काफी उथल-पुथल भरा हुआ है क्योंकि 5 ग्रह राशि बदल रहे हैं। इनमें से तीनबदल चुके हैं और 2 बदलने वाले हैं। इन तीनों ग्रहों के कारण सभी व्यक्तियों की लव लाइफ, बिजनेस और कर्म प्रभावित होंगे। कुछ लोगों को सफलताएं मिलेंगी और कुछ लोगों को उन्हीं मामलों में असफलताओं का सामना करना पड़ेगा। किसको क्या सफलता मिलेगी और किसको क्या असफलता मिलेगी, वह भी बता देता हूं:-
शुक्र ग्रह का तुला में प्रवेश: गोचर का आपके जीवन पर प्रभाव
दिनांक 2 नवंबर को शुक्र ग्रह ने तुला राशि में प्रवेश किया। शुक्र ग्रह जीवन में प्रेम-संबंध, धन-संपत्ति, सौंदर्य-रुचि आदि का कारक होता है। इसका अर्थ हुआ कि आपके जीवन में उपरोक्त में से कोई एक अथवा अधिक परिवर्तन हुए होंगे। इस परिवर्तन का प्रभाव 26 नवंबर तक रहेगा।
बुध ग्रह वक्री: गोचर का आपके जीवन पर प्रभाव
बुध ग्रह दिनांक 10 नवंबर को वक्री हो गए हैं। इनके कारण आपके जीवन में वाणी, व्यापार, विचार-संवाद, संपर्क प्रभावित होते हैं। 10 नवंबर के आसपास से आपके जीवन में उपरोक्त में से कोई एक अथवा अधिक परिवर्तन अवश्य हुए होंगे। यह स्थिति 23 नवंबर तक बनी रहेगी।
बृहस्पति वक्री: गोचर का आपके जीवन पर प्रभाव
बृहस्पति देव 11 नवंबर को वक्री हुए हैं। इनके कारण मनुष्य के जीवन में ज्ञान-शिक्षा, धर्म-आध्यात्म, निवेश-वित्त प्रभावित होते हैं। 11 नवंबर के आसपास से आपके जीवन में भी उपरोक्त में से कोई एक अथवा अधिक परिवर्तन हुए होंगे। यह स्थिति 7 दिसंबर 2025 तक बनी रहेगी।
शनि मार्गी: गोचर का आपके जीवन पर प्रभाव
शनिदेव फिलहाल वक्री चल रहे थे, 28 नवंबर को मार्गी हो जाएंगे। अर्थात अपने मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने लगेंगे। इसके कारण जिन लोगों के काम अटके हुए थे वह 28 नवंबर के बाद बन जाएंगे और शनिदेव के प्रभाव से जिनके काम बन रहे थे वह 28 नवंबर के बाद अचानक अटक जाएंगे। इसमें ऐसे काम सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे जो आपकी प्रतिष्ठा से जुड़े हुए हैं। यह स्थिति राशि परिवर्तन तक बनी रहेगी।
उपरोक्त ग्रहण के राशि परिवर्तन का आपको लाभ होगा या नहीं
इस प्रश्न का उत्तर आपकी जन्म पत्रिका में छुपा होता है। आपका नाम की राशि के आधार पर एक अनुमान लगाया जा सकता है परंतु ग्रहों की चाल में परिवर्तन का सटीक प्रभाव जन्म कुंडली के आधार पर ही पता चलता है। आपकी जन्म कुंडली में उपरोक्त में से जो भी ग्रह पॉजिटिव है वह आपको लाभ देगा और जो नेगेटिव है वह अपने संबंधी मामलों में नुकसान देगा। इसलिए सटीक जानकारी के लिए कृपया अपने नजदीकी ज्योतिष विशेषज्ञ से मिलें। प्रस्तुतकर्ता: आचार्य कमलांश (ज्योतिष विशेषज्ञ)।
डिस्क्लेमर: उपरोक्त आर्टिकल उत्तर भारत में प्रचलित ज्योतिष पर आधारित है एवं किसी भी एजेंसी द्वारा इस विषय में कोई परीक्षण नहीं किया गया है। इसलिए कोई साइंटिफिक रिजल्ट भी उपलब्ध नहीं है।
.webp)