Madhya Pradesh State Eligibility Test - 2025 की घोषणा आज कर दी गई है। इसके तहत टोटल 31 विषयों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। विज्ञप्ति में सिलेबस के बारे में भी जानकारी दी गई है। परीक्षा का आयोजन जनवरी 2026 में होगा।
MPSET-2025 31 सब्जेक्ट की लिस्ट
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर से जारी विज्ञप्ति क्रमांक 9549 दिनांक 1 अक्टूबर 2025 के अनुसार मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा 2025 (MPSET-2025) के आयोजन हेतु मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दिनांक 26 सितंबर 2025 को एमपीपीएससी को निर्देशित किया गया था। एमपीपीएससी ने आज 31 सब्जेक्ट्स की लिस्ट जारी की है।
- रसायन विज्ञान
- वाणिज्य
- संगणक विज्ञान एवं अनुप्रयोग
- अपराधशास्त्र
- रक्षा और रणनीतिक अध्ययन
- पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान
- अर्थशास्त्र
- अंग्रेजी
- भूगोल
- हिन्दी
- इतिहास
- गृह विज्ञान
- विधि
- पुस्तकालय एव सूचना विज्ञान
- जीव विज्ञान
- प्रबंधन
- गणितीय विज्ञान
- नृत्य
- दर्शनशास्त्र
- शारीरिक शिक्षा
- भौतिक विज्ञान
- राजनीति विज्ञान
- मनोविज्ञान
- मराठी
- संगीत
- सस्कृत
- समाजशास्त्र
- परम्परागत संस्कृत विषय Sanskrit Traditional Subject (ज्योतिष, प्राच्य, साहित्य, व्याकरण, धर्मशास्त्र)
- उर्दू
- चित्रकला
- योग
MPSET 2025 Syllabus and exam date
लोक सेवा आयोग मध्य प्रदेश का कहना है कि उपर्युक्त विषयों का पाठ्यक्रम UGC व CSIR NET की परीक्षा के पाठ्यक्रम अनुसार ही होगा, जो कि आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित है। सेट परीक्षा-2025 का विस्तृत विज्ञापन तथा ऑनलाइन आवेदन संबंधी जानकारी यथाशीघ्र आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन माह जनवरी 2026 में किया जाना प्रस्तावित है। रिपोर्ट: शेली शर्मा/ आशीष भार्गव इंदौर।