Madhya Pradesh में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने बोनस मांगा, दिग्विजय सिंह ने बंद कर दिया था

Updesh Awasthee
मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने दीपावली के त्यौहार पर प्रदेश सरकार से केन्द्रीय कर्मचारियों के समान समान बोनस एवं 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग की है। 

दिग्विजय सिंह ने 1996 में कर्मचारियों का बोनस बंद कर दिया था 

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने बताया कि मध्यप्रदेश में 1996 में बोनस बंद कर दिया गया था। साल 1996 तक 1079 रुपए बोनस के रूप में कर्मचारियों को मिलता था। जबकि केन्द्र सरकार के द्वारा आज भी केन्द्रीय कर्मचारियों को बोनस दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार द्वारा कहा जाता है कि केंद्र के समान कर्मचारियों को सभी सुविधाएं दी जाएंगी वहीं दूसरी ओर प्रदेश के लाखों कर्मचारी कई साल से बोनस से वंचित हैं। उमाशंकर तिवारी ने कहा कि दीपावली पर हर घर में खर्चा बढ़ जाता है इसकी भरपाई के लिए सरकार को बोनस के साथ 3% महंगाई भत्ता और महंगाई राहत प्रदान करना चाहिए।

जुलाई 2025 से 3% महंगाई भत्ता बढ़ाने पर इतना मिलेगा लाभ

- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी- 1395 से 1620 रूपये
- तृतीय श्रेणी कर्मचारी - 1755 से 4419 रूपये
- द्वितीय श्रेणी अधिकारी - 5049 से 6048 रूपये
- प्रथम श्रेणी अधिकारी - 7191 से 12690 रूपये

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!