Bhopal News - मुख्यमंत्री ने कहा मछली-मगरमच्छ सबको ठिकाने लगा दिया

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शारिक मछली के मामले में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने आज उन सभी सवालों का जवाब दिया है, जो पिछले कुछ दिनों में विपक्ष के नेताओं द्वारा उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। हमने कठोर कार्रवाई की है और मछली मगरमच्छ सबको ठिकाने लगा दिया है। 

विश्व हिंदू परिषद की अखिल भारतीय बैठक में सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, इंदौर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित अखिल भारतीय बैठक में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश और खास तौर पर भोपाल में तेजी से सामने आई लव जिहाद के मामलों को लेकर चिंता व्यक्त की गई थी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, क्या मछली, क्या मगरमच्छ, क्या अपराध की हवेली... हमारी सरकार ने सबको ठिकाने लगाया है। 

मुख्यमंत्री ने विपक्षियों के आरोप का जवाब दिया

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने प्रेस कांफ्रेंस करके आरोप लगाया था कि, शारिक मछली के अकाउंट से स्त्री के बच्चों की फीस भरी जाती थी। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने कोई खास बयान नहीं दिया लेकिन कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ताओं ने भी इसी प्रकार के आरोप लगाए थे। भोपाल के मछली गैंग पर आरोप है कि, इस गैंग के सदस्य हिंदू लड़कियों को अपने प्यार की जाल में फंसा कर उनके साथ फिजिकल रिलेशन बनाते थे और फिर लड़कियों को बुर्का डालने और रोजा रखने के लिए मजबूर किया जाता था। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है। रिपोर्ट: शैलेंद्र पटेल
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!