BHOPAL NEWS: कोर्ट में बयान देते समय लड़की को याद आया और वकील गिरफ्तार

Updesh Awasthee
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की पोक्सो कोर्ट में बयान देते समय एक वकील ने किसी दूसरे वकील का नाम लिया और अचानक बयान दे रही लड़की को पुरानी घटना याद आ गई। लड़की ने इसके बारे में मजिस्ट्रेट को बताया। क्रॉस क्वेश्चनिंग में लड़की द्वारा बताए गए तथ्य जांच के योग्य पाए गए और फिर मजिस्ट्रेट के आदेश पर वकील को गिरफ्तार कर लिया गया।

घर से भाग 15 साल की लड़की का हर रोज रेप करवाती थी

पुलिस रिकॉर्ड में यह मामला जनवरी 2025 में दर्ज किया गया है। घर से भाग 15 साल की लड़की को सलमान नाम के ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने सहानुभूति पूरक बातें करके अपने जाल में फंसा लिया और फिर भोपाल के एक होटल में ले जाकर कई बार उसके साथ रेप किया। लड़की के पास इसके अलावा कोई रास्ता नहीं था। जब सलमान का मन भर गया तो उसने अशोकनगर के आशुतोष वाजपेई नाम के एक व्यक्ति को बेच दिया। आशुतोष की पत्नी का नाम महक यादव है। आशुतोष और महक, हाई प्रोफाइल लोगों को छोटी लड़कियां सप्लाई करने का काम करते थे। आशुतोष और महक ने मिलकर इस लड़की को हर रोज किसी न किसी हाई प्रोफाइल व्यक्ति के पास भेजना शुरू किया। कई बार तो एक से ज्यादा लोग होते थे। जनवरी में जब लड़की किसी तरह से भाग निकली और पुलिस ने मामला दर्ज किया तब सारी कहानी का खुलासा हुआ। 

8 महीने बाद वकील को गिरफ्तार क्यों किया?

अशोका गार्डन थाने के इंस्पेक्टर अनुराग लाल ने बताया कि, दिनांक 24 अगस्त को पॉक्सो कोर्ट में गवाही के दौरान एक वकील ने यावर खान का नाम लिया। नाम सुनते ही लड़की को सब कुछ याद आ गया। लड़की ने बताया कि उसे यावर खान वकील के पास भी भेजा जाता था। लड़की ने यह भी बताया कि यावर खान का घर बिट्टन मार्केट में है। वह कई बार उसके घर भी गई है। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने यावर खान को गिरफ्तार कर लिया। 

लड़की को याद नहीं किस-किस ने रेप किया है 

लड़की को अभी भी याद नहीं है कि उसे किस -किस व्यक्ति बेडरूम में सप्लाई किया गया। कभी किसी होटल में, कभी स्विमिंग पूल में, कभी किसी के फार्म हाउस पर, कभी किसी के ऑफिस में और कई बार कुछ बंगलो के बेडरूम में भी उसकी सप्लाई किया गया था। इस मामले में लड़की अब तक 26 लोगों के नाम बता चुकी है। एडवोकेट यावर खान का नंबर 27 था जबकि कैसे अभी क्लोज नहीं हुआ है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!