Madhya Pradesh weather - 11 जिले, 1000 गांव, 175000 लोग बाढ़ और जल भराव से परेशान

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश में आफत की बारिश जारी है। पिछले 24 घंटे में मूसलाधार बारिश के कारण Chhatarpur, Tikamgarh, Guna, Shivpuri, Ashoknagar, Gwalior, Sidhi, Chitrakoot, Maihar, Umaria, Sehore जिलों में करीब 1000 गांव और 175000 लोग बारिश के कारण प्रभावित हुए हैं। छतरपुर में त्राहिमाम की हालत है। प्रशासन लोगों की मदद नहीं कर पा रहा है। एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।

सीहोर में पिकनिक बना रहा परिवार बाढ़ में बह गया

सीहोर जिले में सुरई गांव कोलार नदी के पास पिकनिक मनाने के लिए गया एक परिवार हादसे का शिकार हुआ है। रविवार को माता-पिता अपने दो बच्चों के साथ पिकनिक मनाने के लिए गए हुए थे तभी अचानक नदी में बाढ़ आ गई और सभी लोग नदी में बह गए। एक बच्चे को बचा लिया गया है जबकि बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। परिवार सीहोर जिले के सेमरी का रहने वाला है।

🗞️ छतरपुर में धसान नदी में पिकअप वाहन बह गया। इसमें सवार दो लोग शीशा तोड़कर बाहर निकले। एक की मौके पर ही मौत हो गई। छतरपुर के खजुराहो में रनगुवां बांध के 15 गेट खोल दिए गए हैं। बमीठा थाना क्षेत्र में स्थित रनगुवां डैम 1957 में बना था। इससे बन्ने समेत आसपास की छोटी नदियों में पानी जाता है।खजुराहो में पुल टूटने से देवगांव-देवरा मार्ग बंद हो गया। छतरपुर-पन्ना जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। बिजली के छह खंभे बह जाने से कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

🗞️ टीकमगढ़ में पुरानी टिहरी रोड पर बने पुल के बगल की दीवार और पेड़ गिर गए। हनुमान सागर तालाब overflow हो गया। वार्ड नंबर 20 की शिव शक्ति कॉलोनी में घरों में लगभग तीन फीट तक पानी भर गया।

🗞️ जमडार नदी के उफान पर होने से टीकमगढ़-ललितपुर रोड बंद हो गया।

🗞️ टीकमगढ़ के कुंडेश्वर में नवोदय विद्यालय की कैंटीन सहित क्लासरूम में तीन फीट तक पानी भर गया। बच्चों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया।

🗞️ टीकमगढ़ में हनुमान सागर तालाब overflow हो गया।

🗞️ टीकमगढ़ में नदी-तालाब जोड़ो योजना के तहत बनी नहर फट गई। पहाड़ी खुर्द गांव के पास खेतों में पानी भर रहा है।

🗞️ गुना में रविवार सुबह से लगभग दो इंच बारिश हो चुकी है। पुरानी छावनी में सड़कों पर पानी भर गया। आवागमन बंद है।

🗞️ गुना में शनिवार रात से हो रही लगातार बारिश के कारण जिले भर में नदियां और नाले उफान पर हैं। जिला मुख्यालय को बमोरी, फतेहगढ़, राजस्थान से जोड़ने वाली सड़क पर नदी का पानी बह रहा है। इससे रोड बंद हो गया।

🗞️ शिवपुरी में उफनते नाले को पार करते समय तीन युवक बाइक समेत बह गए। पेड़ों की डालियों को पकड़ने से उनकी जान बच गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर उन्हें बाहर निकाला। प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिली।

🗞️ अशोकनगर में आरोन रोड पर सब्जी मंडी परिसर में लगभग चार फीट तक पानी भर गया।

🗞️ अशोकनगर में पिपरई क्षेत्र के देसाईखेड़ा गांव में एक कार गड्ढे में गिरकर पानी में डूब गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद कर कार में सवार तीन लोगों को बाहर निकाला।

🗞️ अशोकनगर-पिपरई मार्ग पर स्थित कजराई पुल पर दो से तीन फीट पानी भर गया। इससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

🗞️ अशोकनगर में सावन गांव की पुलिया पर पानी आने से राजपुर-अशोकनगर संपर्क मार्ग कट गया।

🗞️ ग्वालियर के तिघरा डैम के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं। अतिरिक्त जल सांक नदी में छोड़ा जाएगा। इससे सांक नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों को सतर्क रहने और नदी के किनारे न जाने के लिए alert किया गया है। तिघरा डैम की कुल क्षमता 740 फीट है, लेकिन इसे 738 फीट तक ही भरा जाता है। वर्तमान जल स्तर 737.25 फीट है।

🗞️ ग्वालियर में प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों तिघरा, कैथा, तालपुरा, महिदपुर, पृथ्वीपुर, कुलैथ, अगरा भटपुरा, दुगनावली और तिलघना गांव में बाढ़ का alert जारी किया है।

🗞️ सीधी जिले में रामपुर नैकिन क्षेत्र के बघवार गांव में एक नवनिर्मित पुल पहली बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया। बाणसागर नहर पुल का निर्माण 4 करोड़ रुपये की लागत से हुआ था। यह पुल महज 10 दिन पहले बनकर तैयार हुआ था। रविवार सुबह लगभग 9 बजे पुल के बीच हिस्से में सात फीट गहरा गड्ढा बन गया। पुल के किनारों में भी दरारें पड़ गई हैं। यह पुल रीवा, सतना, सीधी और शहडोल को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर स्थित है। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

🗞️ चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर है। राम घाट और भरत घाट डूब गए। नदी का पानी बस्तियों तक पहुंच गया। बाढ़ में नाव चलाकर लोग सुरक्षित जगहों पर पहुंचे।

🗞️ मैहर में भारी बारिश के कारण लिलजी नदी उफान पर रही। नदी का पानी मां शारदा मंदिर मार्ग में भर गया। इससे दर्शनार्थियों का आने-जाने का रास्ता बंद रहा।

🗞️ उमरिया में संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के दो गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। एक गेट एक मीटर और दूसरा आधा मीटर तक खोला गया है।

🗞️ सीहोर जिले के रेहटी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर नहाने गए एक परिवार के तीन सदस्य नाले में बह गए। सोलमी और कोलार नदी के संगम पर बने स्टॉप डैम पर नहाने गए परिवार के सदस्यों की तलाश के लिए पुलिस rescue operation चला रही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!