मध्य प्रदेश में आज रविवार को चर्चा का प्रमुख केंद्र रहे कटनी कांड में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुलिस अधीक्षक कटनी, पुलिस अधीक्षक दतिया, आईजी एवं डीआईजी चंबल रेंज, चारों अधिकारियों को हटाने के निर्देश दीजिए हैं।
कटनी और दतिया के पुलिस अधीक्षक एवं आईजी डीआईजी चंबल रेंज हटाए गए
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंत्रालय को निर्देश देने के बाद बताया कि, कटनी के पुलिस अधीक्षक और दतिया के पुलिस अधीक्षक तथा आईजी, डीआईजी चंबल रेंज द्वारा ऐसा व्यवहार किया गया जो लोकसेवा में खेदजनक है। इस कारण इन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिये हैं। मध्य प्रदेश गृह विभाग मंत्रालय द्वारा उपरोक्त चारों अधिकारियों के स्थान पर भारतीय पुलिस सेवा के चार अन्य अधिकारियों को नियुक्त करने के आदेश जल्दी ही जारी होने वाले हैं।
समाचार की पुष्टि - मुख्यमंत्री का मैसेज
कटनी के पुलिस अधीक्षक और दतिया के पुलिस अधीक्षक तथा आईजी, डीआईजी चंबल रेंज द्वारा ऐसा व्यवहार किया गया जो लोकसेवा में खेदजनक है। इस कारण इन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिये हैं ।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 1, 2025
कटनी कांड में क्या हुआ है
महिला डीएसपी ख्याति मिश्रा का ट्रांसफर हुआ था। उनका अपने पति शैलेंद्र बिहारी शर्मा से विवाद चल रहा है, जो दतिया में तहसीलदार हैं। ट्रांसफर के समय दोनों पति-पत्नी में फिर से विवाद हुआ। इस मामले में कटनी के पुलिस अधीक्षक ने महिला पुलिस अधिकारी का पक्ष लेते हुए पद का दुरुपयोग किया। उनके निर्देश पर पुलिस की टीम ने तहसीलदार के परिवार की महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट की। 12 साल की एक मासूम बच्चे का वीडियो वायरल हुआ है। दतिया एसपी एवं चंबल की आईजी डीआईजी ने भी इस मामले में अपने डिपार्टमेंट को सपोर्ट किया। शाम होते होते यह मामला प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच का विवाद बन गया था।
अभिजीत रंजन आईपीएस का नाम विवाद के केंद्र में
इस मामले में कटनी के पुलिस अधीक्षक एवं अभिजीत रंजन आईपीएस का नाम विशेष प्रकार से लिया जा रहा है। आरोप लगाया गया है कि उन्होंने डीएसपी ख्याति मिश्रा के पक्ष में अपने पद का दुरुपयोग किया और उनके ससुराल की महिलाओं के साथ पुलिस के पुरुष अधिकारियों द्वारा मारपीट की गई। यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि अभिजीत रंजन आईपीएस के संरक्षण के कारण ही पुलिस वालों ने तहसीलदार के परिवार के मासूम बच्चों को पीटा।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |