मध्य प्रदेश में मानसून कब आएगा, केरल के पहुंचने वाला है, पढ़िए - WEATHER FORECAST

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश के आसमान पर बादल और कई जिलों में आंधी और बारिश की गतिविधियां शुरू हो चुकी है। अगले सप्ताह प्री-मानसून गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सप्ताह की शुरुआत में हल्की बारिश और बौछारें होंगी जो सप्ताहांत तक तेज़ और व्यापक हो सकती हैं। 

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 25 या 26 मई तक केरल पहुँच जाएगा। अरब सागर में दबाव के कारण तटीय महाराष्ट्र, मुंबई और कर्नाटक में भारी बारिश होगी। दक्षिणी गुजरात में भी बारिश बढ़ेगी। सुरक्षित रहें। मध्यप्रदेश में मानसून की तारीख 15 जून होती है परंतु केरल में 5 ​दिन पहले के कारण मध्यप्रदेश में भी 10 जून के आसपास मानसून आने की संभावना है। 

दक्षिण-पश्चिमी मानसून की रफ्तार अब तेज होती जा रही है। इसके समय से पहले मध्य प्रदेश पहुंचने की संभावना प्रबल होती जा रही है। अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी में बढ़ रही मानसूनी हलचल राज्य में मानसून पूर्व गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है।

इसका असर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिल रहा है, जहां बादल छा रहे हैं और रुक-रुक कर बारिश भी हो रही है। इसके चलते दिन का तापमान गिर गया है और लू से राहत मिल गई है।

बारिश से दिन का तापमान गिरा

गुरुवार को शिवपुरी में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सबसे अधिक तापमान रहा। वहीं, अन्य जिलों में बादलों और बारिश के कारण मौसम सुहावना बना रहा।

शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, शहडोल, रीवा, नर्मदापुरम और उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, रुक-रुक कर बारिश का यह सिलसिला अगले चार-पांच दिनों तक जारी रह सकता है।

मानसून को मिल रहा सिस्टम का समर्थन

मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि इस समय पंजाब और उससे सटे क्षेत्रों में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इसके अलावा दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश पर भी चक्रवात की स्थिति है।

इन दोनों चक्रवातों को जोड़ती हुई एक द्रोणिका रेखा बनी है, जो दक्षिणी हरियाणा, उत्तर प्रदेश होते हुए मध्य प्रदेश तक फैली हुई है। वहीं, अरब सागर में बने कम दबाव का क्षेत्र शनिवार तक अवदाब में परिवर्तित होकर उत्तरी दिशा में आगे बढ़ेगा।

बंगाल की खाड़ी में 27 मई को नया सिस्टम

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला के अनुसार बंगाल की खाड़ी में भी 27 मई को एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इससे मानसून पूर्व की गतिविधियों को और बल मिलेगा। साथ ही, दक्षिण-पश्चिम मानसून के 24-25 मई तक केरल पहुंचने की संभावना जताई गई है। यदि सभी परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो मध्य प्रदेश में मानसून 15 जून की निर्धारित तारीख से पहले ही दस्तक दे सकता है।

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
मौसम से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में weather पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!