MP TRANSFER - सरकार ने लास्ट डेट बढ़ाई, कर्मचारियों को 11 दिन का अतिरिक्त समय दिया

0
मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के स्थानांतरण के लिए पहले से निर्धारित लास्ट डेट को बढ़ा दिया है। कर्मचारियों के ट्रांसफर के लिए 11 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के भोपाल आगमन के कारण, शासकीय कार्यों में व्यस्तता बढ़ गई थी। इसलिए लास्ट डेट बढ़ा दी गई है। 

मंत्रियों का कहना है कि अधिकारी लापरवाह इसलिए लास्ट डेट बढ़ाना जरूरी है

कर्मचारियों के ट्रांसफर आर्डर जारी करने के लिए ऑनलाइन विंडो आज 30 MAY की रात को क्लोज हो जाने वाली थी। लेकिन अब 10 जून तक लिंक ओपन रहेगी। ई-आफिस के जरिए आदेश जारी किए जा सकेंगे। मोहन कैबिनेट की पिछली बैठक में मंत्रियों ने तबादला आदेश जारी करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग रखी थी, लेकिन तब सीएम ने इस पर पूरी तरह से सहमति नहीं दी थी। बैठक में कुछ मंत्रियों ने 15 दिन तक का समय यह कहकर बढ़ाने के लिए कहा था कि कलेक्टरों ने प्रभार के जिलों में तबादले की सूची अब तक मंत्री कार्यालय नहीं भेजी है। साथ ही राज्य स्तर पर होने वाले विभागीय तबादलों की सूची भी बनने में समय लग रहा है, क्योंकि तबादले के लिए भारी संख्या में आवेदन आए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से ऑफिशियल लेटर जारी

मंत्रियों की मांग पर सीएम यादव ने यह संकेत दिए थे कि तबादला आदेश जारी करने की समय सीमा में वृद्धि की जा सकती है। चूंकि सीएम ने जीएडी को इसको लेकर कोई निर्देश नहीं दिए थे। इसलिए तब जीएडी अफसरों ने इस मामले में कुछ भी कहने से मना कर दिया था। अब मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादला आदेश जारी करने की समय सीमा 30 मई से बढ़ाकर 10 जून कर दी है।

ट्रांसफर के लिए डेढ़ लाख एप्लीकेशन लेकिन लिमिट 60000 

बताया जा रहा है कि अब तक तबादले के लिए डेढ़ लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं। इस कारण मंत्री, प्रमुख सचिव इस बात को लेकर परेशानी में हैं कि कैसे लिस्टिंग करके तबादला आदेश जारी हो। मोहन कैबिनेट ने 29 अप्रैल को तबादला नीति को मंजूरी दी थी। इसके चार दिन बाद जीएडी ने नीति जारी की थी। इसमें दस फीसदी तबादले किए जाने की बात कही गई है। प्रदेश में 6 लाख से ज्यादा नियमित कर्मचारी अधिकारी हैं। इसके हिसाब से 60 हजार कर्मचारियों के तबादले किए जा सकते हैं।

पीएम मोदी के दौरे के चलते भी बढ़ाई समय सीमा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भोपाल में महिला सम्मेलन को संबोधित करने आ रहे हैं। इस सम्मेलन की तैयारियों में मंत्री और सरकार के आला अफसरों की टीम जुटी हुई है। ऐसे में तबादले की समय सीमा 30 मई की स्थिति में तबादलों के संबंधित फाइलों पर कोई निर्णय नहीं हो पा रहा था। इसे देखते हुए भी सरकार ने 11 दिन का समय बढ़ा दिया है। 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!