CM मोहन ने PM मोदी को बताया, मध्य प्रदेश इतना सशक्त और स्पष्ट क्यों है? - MP NEWS

मध्य प्रदेश के आधार में रानी अवंती बाई का शौर्य, रानी दुर्गावती का आत्मसम्मान और रानी अहिल्याबाई के आर्थिक विकास की नीतियां स्पष्ट दिखाई देती है। यही कारण है कि, आजादी के बाद से लेकर आज तक मध्य प्रदेश, किसी भी पड़ोसी राज्य की पॉलिटिक्स से प्रभावित नहीं हुआ। मध्यप्रदेश की अपनी एक पहचान है और वह आगे बढ़ रहा है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज अपने शब्दों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को बताई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज भोपाल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के 300वें जन्म जयंती वर्ष के तहत आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 

अहिल्या माता के सुशासन के आधार पर ही पूरा शासन तंत्र चल रहा है

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े गणतंत्र के नायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां अहिल्याबाई होल्कर की पावन धरा पर पधारे हैं। हमारे लिए आज का दिन अद्वितीय है। अहिल्या महारानी का जन्म 300 वर्ष पूर्व हुआ। उन्होंने एक आदर्श बहू और आदर्श पत्नी रहते हुए शासन चलाया। मां अहिल्या ने घर के धन और शासन के धन का अंतर बताया। उनके कार्यकाल को देखा जाए तो आज अहिल्या माता के सुशासन के आधार पर ही पूरा शासन तंत्र चल रहा है। मध्यप्रदेश में विगत 500 साल के कार्यकाल पर नजर डालें तो गोंडवाना की रानी अवंती बाई ने तीन बार अकबर को धूल चटाई थी। इसी प्रकार रानी दु्र्गावती ने भी मुगलों के सामने कभी आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया। 

पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया के शिखर पर होगा भारत- सीएम डॉ. मोहन यादव

ग्वालियर की राजमाता सिंधिया ने भी भारतीय लोकतंत्र को मजबूत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इंदौर की सुमित्रा ताई को लोकसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर प्रदेश का मान बढ़ाया। आज राष्ट्रपति भी एक महिला हैं। अहिल्या माता के जन्म जयंती के अवसर पर पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने आतंकवादियों को धूल चटाई। पूरा देश आपका अभिनंदन कर रहा है। जिन आतंकियों ने बहनों का सिंदूर उजाड़ने का काम किया, उन्हें सबक सिखाया है। 

उन्होंने कहा कि भारत ने जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की उपलब्धि हासिल की है। मध्यप्रदेश सरकार गरीब, किसान, युवा और नारी सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए केंद्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रही है। आपके नेतृत्व में भारत एक दिन दुनिया में शिखर पर पहुंचेगा। 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!