SARKARI NAUKRI - मध्य प्रदेश में 3 लाख पदों पर भर्ती की तैयारी, पढ़िए Bhopal Samachar

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश में एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती परीक्षा की घोषणा तो मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा पहले ही की जा चुकी है। अब इसके अतिरिक्त दो लाख पदों पर भर्ती परीक्षा की तैयारी की जा रही है। इस प्रकार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यकाल में टोटल 3 लाख सरकारी नौकरी दी जाएंगी। 

MP GOVERNMENT JOBS के लिए अचानक 2 लाख पद कहां से आए

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 8 साल से पेंडिंग सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन को मंजूरी दे दी है। 2 लाख कर्मचारियों का प्रमोशन होगा। इस प्रकार 2 लाख पर रिक्त हो जाएंगे। रिक्त पदों पर तेजी से भर्ती करने की जरूरत होगी। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। उसने सभी विभागों से, प्रमोशन के बाद रिक्त होने वाले पदों की जानकारी मांगी है। वर्तमान में अधिकारियों और कर्मचारियों के पास उच्च पद का प्रभार है। यानी वह दोनों पदों का काम कर रहे हैं। अब प्रमोशन हो जाने से सिर्फ एक पद का काम करेंगे। इसलिए फटाफट भर्ती परीक्षा का आयोजन करना पड़ेगा। 

जानिए, किस फॉर्मूले से भरे जाएंगे खाली पद

  • ऐसे कैडर जिनमें खाली पदों की संख्या 1 से 50 तक है। यहां दो चरणों में भर्ती होगी। पहले साल 50% पद भरे जाएंगे। बाकी बचे 50% पद अगले साल भरे जाएंगे।
  • ऐसे कैडर जिनमें खाली पदों की संख्या 51 से 200 तक है। इनमें तीन चरणों में भर्ती होगी-
  • यदि पद 33% से कम हैं तो एक बार में भरे जाएंगे।
  • यदि 33% या उससे ज्यादा है, पर 66% से कम हैं तो तीन साल में भर्ती होगी। पहले साल 8% दूसरे साल 46% और तीसरे साल में 46% पद भरे जाएंगे।
  • यदि खाली पदों की संख्या 66% या उससे ज्यादा है तो पहले साल 8%, दूसरे साल 31%, तीसरे साल में 31% और चौथे साल 30% भर्ती होगी।
  • ऐसे कैडर जिनमें खाली पदों की संख्या 200 से ज्यादा है
  • यदि खाली पद 25% से कम हैं तो एक बार में रिक्त पदों की पूर्ति होगी।
  • यदि 25% या उससे अधिक हैं लेकिन 50% से कम हैं तो पहले साल 8%, दूसरे साल 46% और तीसरे साल 46% पद भरे जाएंगे।
  • यदि खाली पद 50% या उससे ज्यादा हैं लेकिन 75% से कम हैं तो पहले साल 8%, दूसरे साल 31%, तीसरे साल 31% और चौथे साल 30% पदों की पूर्ति होगी।
  • यदि खाली पद 75% या उससे ज्यादा हैं तो पहले साल 8%, दूसरे साल 23%, तीसरे साल 23%, चौथे साल 23% और पांचवें साल में 23% पदों पर भर्ती होगी।

विनम्र अनुरोध🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा और नौकरियों से संबंधित से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करते हुए सबसे अंत में जाएं और POPULAR Category में career पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!